फतेहपुर

Fatehpur: रात में प्रेमिका से मिलने गए दो प्रेमी पहले हुई जमकर पिटाई, फिर दूल्हा बनकर लोटे, दोनों की गर्लफ्रेंड बनी पत्नी

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के एक गांव में दो प्रेमी अपने-अपने प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने देख लिया दोनों प्रेमी की जमकर पिटाई हुई। लेकिन इसके बाद दोनों सुबह दूल्हा बन गए। यह प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया।
2 min read
May 31, 2025
Fatehpur
फोटो सोर्स में AI

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के एक गांव में गुरुवार की रात एक गांव में दो प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने गए थे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बताया जाता है कि हाथ पैर बांधकर दोनों की जमकर पिटाई कर दीं। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों के बीच पंचायत में शादी करने की बात बन गई। इधर से दोनों प्रेमी की प्रेमिका सगी बहनें थी। फिर एक मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी कर दी गई।

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना के गांव पोखरी के रहने वाले अजय निषाद और रोहित निषाद गुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गए। दोनों की प्रेमिका आपस में सगी बहनें थी। घर के पीछे दोनों प्रेमी युगल मिल रहे थे। ग्रामीणों ने इसे देख लिया। दोनों की प्रेमिका तो भाग कर अपने घर में चली गई। लेकिन दोनों युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया फिर जमकर पिटाई किया। उसके बाद परिजनों को फोन करके बुलाया। ग्रामीण और लड़की तथा लड़के पक्ष के परिजनों के बीच पंचायत हुई। जिसमें सजातीय होने के कारण बात बन गई। फिर एक मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी कर दी गई। मंदिर में शादी व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा।

पुलिस बोली- दोनों बालिग थे सहमत से शादी किया

इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की और लड़का बालिग थे। सहमति से शादी कर लिए हैं। तहरीर नहीं मिली है। युवतियों का फतेहपुर जिले के पोखरी गांव में ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान इनका इन युवकों से संपर्क हो गया था।

Published on:
31 May 2025 10:35 am