2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fatehpur: प्रेमी की हत्या कर ग्राइंडर से शव के किये टुकड़े, दृश्यम फिल्म देखकर रची साजिश

Fatehpur Lover Murder Case: हमीरपुर के रहने वाले युवक की हत्या के तार फतेहपुर से जुड़े मिले। प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शादीशुदा महिला और उसके पति पर प्रेमी विजय निषाद की हत्या कर शव के टुकड़े कर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मोबाइल डेटा, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री और डिजिटल जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।

2 min read
Google source verification
प्रेस वार्ता करते एसपी पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स विभाग

प्रेस वार्ता करते एसपी पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स- पुलिस विभाग

Fatehpur Lover Murder Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर व फतेहपुर से जुड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध रखने वाले युवक की महिला और उसके पति ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने तथा सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की,लेकिन मोबाइल फोन की डिजिटल गतिविधियों ने पुलिस को पूरे मामले तक पहुंचा दिया।

फतेहपुर जिले के बकेवर क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय विजय निषाद के लापता होने का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम संबंधों के विवाद में की गई थी। इस मामले में एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार विजय का हमीरपुर जिले की एक विवाहित महिला से पिछले कई महीनों से संपर्क था। महिला के पति के घर लौटने के बाद उसने युवक से दूरी बनाने की कोशिश की। लेकिन वह लगातार उससे मिलने और संपर्क बनाए रखने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान कुछ तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

प्रेमिका ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया फिर कर दी हत्या

जांच में पता चला कि दंपती ने युवक को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने घर में मौजूद खून के निशान साफ किए। शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

शव ले जाकर सुनसान स्थान पर जलाया, मृतक के समान अलग-अलग स्थान पर फेंका

पुलिस के मुताबिक शव को ले जाने में परेशानी होने पर आरोपियों ने उसके कुछ अंग अलग किए। बाद में शव को दूर एक सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। पहचान मिटाने के लिए मृतक से जुड़े सामान भी अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए गए।

पुलिस की पूछताछ में दंपति टूट गए, बता दिया पूरा राज

जब युवक कई दिनों तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा की जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक और महिला के बीच लगातार बातचीत के सबूत मिले। जिससे जांच की दिशा बदल गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके पति से पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने भटकाने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सुरागों के सामने उनकी कहानी टिक नहीं सकी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस का कहना डिजिटल जाचं से खुला हत्या का राज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में हत्या, सबूत मिटाने और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल जांच की मदद से एक जटिल हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग