फतेहपुर

जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह अपडेट: मौलवी सहित तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश में पुलिस

Forced religious conversion and Nikah case update फतेहपुर में मौलवी सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौथे की तलाश में है। जिन पर आरोप है कि एक युवक को बंधक बनाकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2025, 6:44 AM IST
मौलवी सहित तीन गिरफ्तार

Forced religious conversion and Nikah case update फतेहपुर में पुलिस ने मौलवी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। मामला बंधक बना कर धर्म परिवर्तन और निकाह करने से जुड़ा है। युवक के पिता ने थाना में तहरीर देकर मौलवी सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें निकाह करने वाली महिला के पिता और भाई भी शामिल है। घटना फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के भैरमपुर नोहाईया, हथगांव निवासी राम प्रसाद ने मलवां थाना में तहरीर देकर तौफीक पुत्र हाकिम शाह, इम्तियाज, हकीम शाह और मौलवी आजम खान पुत्र अबरार खान निवासीगण मीरपुर कुरुस्ती थाना मलवां फतेहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र रामप्रसाद को बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है और उसका निकाह भी कर दिया गया। रामप्रसाद का नाम बदलकर मुनव्वर रखा गया है। ‌

मौलवी सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस ने तेरी के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मालवा थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
3 Mar 2025, 6:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी