फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर में पत्रिका की खबर का बड़ा असर, गर्भपात मामले में हॉस्पिटल पहुंची टीम जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में एक नाबालिक युवती का गर्भपात कर दिया गया। पत्रिका की खबर पर हॉस्पिटल पहुंची जांच टीम। मिली ये खामियां...
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2024, 11:22 PM IST
fatehpur prasasti hospital

फतेहपुर: चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद अमौली कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में उसका गर्भपात करा दिया गया। मामले की खबर पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक टीम जांच में जुटी है।जिसने अमौली कस्बे के एक अस्पताल में छापा मारकर जांच की है।

बता दें कि चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने विगत कुछ माह पूर्व एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर अपनी हवस का शिकार बना डाला था। पीड़िता नाबालिग किशोरी ने परिजनों को न बताकर मामले को दबा दिया था लेकिन कुछ माह बाद नाबालिग किशोरी के छह माह का गर्भ ठहर गया तब परिजनों को जानकारी हुई। जिन्होंने बिना किसी को बताये गांव की आशाबहू से मिलकर अमौली कस्बे में चल रहे एक निजी हॉस्पिटल में बिना किसी को सूचना दिए गर्भपात करा डाला।

गर्भपात करवाने से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमे अमौली के प्रशस्ति हॉस्पिटल का जिक्र किया जा रहा है। मामले की खबर पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक टीम हरकत में आ गई।

पहुंची जांच टीम

शुक्रवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने प्रशस्ति हॉस्पिटल में अचानक छापेमारी की और अस्पताल की जांच की। टीम के पहुंचते ही हॉस्पिटल मालिक सहित डॉक्टर गायब मिले। यहां से जाँच टीम पीड़िता किशोरी के गांव पहुँची जहाँ देर रात तक पूछताछ करती रही। जाँच टीम में नायब तहसीलदार अमरेश कुमार, कानूनगो वीरेंद्र, लेखपाल रजत कुमार सहित क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधीक्षक पुष्कर कटियार शामिल रहे।

इस बाबत नायब तहसीलदार बिंदकी अमरेश कुमार ने बताया कि जाँच के दौरान हॉस्पिटल में कोई भी ओपीडी रजिस्टर नही पाया गया। सीसीटीवी कैमरा नही मिला। न ही अन्य कोई व्यवस्थाएं पाई गई हैं। नाबालिग किशोरी का गर्भपात हुआ है लेकिन अभी तक यह क्लियर नही हो पाया है कि गर्भपात कहां हुआ है। जांच चल रही है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

Updated on:
20 Jul 2024, 11:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी