फतेहपुर

सपा प्रदेश अध्यक्ष का सीएम योगी पर बड़ा हमला, हेलीकॉप्टर प्रयोग के कारणों का किया खुलासा

पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी साधा निशाना, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 7:35 PM IST
SP UP President Naresh Uttam
SP UP President Naresh Uttam

फतेहपुर. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। नरेश उत्तम ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी दोनों ही जनता से झूठ बोलते हैं। सीएम योगी को निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है इसलिए वह हेलीकाप्टर लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सपा व कांग्रेस के लिए फजीहत बन सकती है यह पार्टी, बीजेपी भी वोटों में करेगी सेंधमारी


फतेहपुर के खागा नगर पंचायत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभा करने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यूपी की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ फोटो खींचवाने वाले सीएम बन चुके हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभालने के पहले कहा था कि प्रत्यके साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। देश में बीजेपी सरकार बने तीन साल से अधिक का समय बीत गया है लेकिन नये रोजगार मिलना तो दूर की बात है पहले जिन लोगों को रोजगार मिला था वह भी छीन चुका है। देश व यूपी की जनता बीजेपी की वायदो को जान चुकी है और इस बार चुनाव में जनता अपना जवाब दे देगी।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव के बाद सीएम योगी सरकार करेगी बड़ा धमाका

चुनाव हार से डरी बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि बीजेपी यह समझ चुकी है कि इस बार चुनाव में उसे हार मिलना तय है। बीजेपी ने अपनी हार बचाने के लिए निकाय चुनाव में ही केन्द्रीय मंत्रियों की टीम उतार दी है। आम तौर पर संसदीय व विधानसभा चुनाव में ही इन मंत्री को उतारा जाता है, लेकिन निकाय चुनाव में ही बीजेपी की यह हालत हो गयी है। नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश यादव ने पांच साल में प्रदेश का जो विकास किया । जनता को वही विकास याद रहा है और निकाय चुनाव में सपा में जबरदस्त जीत मिलेगी।
यह भी पढ़े:-अलीशेर कर रहे हनुमान की गदा को लेकर प्रचार, राह रोकने की बीजेपी, सपा व कांग्रेस की रणनीति

Updated on:
20 Nov 2017, 7:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी