फतेहपुर

34 दिनों में सांप ने 6 बार डसा, सपने में आकर युवक से बोला- ‘मैं तुम्हें 9 बार…’

फतेहपुर में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक शक्स को एक ही सांप ने 6 बार काट लिया। युवक का दावा है कि सांप ने उसके सपने में आकर उसे कुछ ऐसा कहा जिससे सब परेशान हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 3:01 PM IST
Fatehpur News

फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के रहने वाले शक्स का दावा है कि सांप उसके सपने में आया था। शक्स ने बताया कि जब सांप उसे काटने वाला होता है तो उसे इसका आभास पहले से ही हो जाता है।

एक ही सांप ने 6 बार डसा

एक सांप ने फतेहपुर के पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है। एक ही शख्स को सांप का 6 बार काटना परिवार के लिए बड़ा डर बन गया है। परिवार ने दावा किया है कि 24 साल के युवक को सांप पिछले 34 दिनों में 6 बार डस चुका है।

घर छोड़ दिया लेकिल सांप ने डसना नहीं छोड़ा

सांप के दंश का शिकार विकास की बात सुन हर कोई चौंक उठेगा। विकास के बताए मुताबिक, जब सांप ने उसे तीसरी बार कांटा तब वह अपनी मौसी के यहां चला गया था। उसे लगा कि सांप यहां उसे नहीं काटेगा। मगर सांप ने उसे वहां भी डस लिया। इसके बाद विकास मौसी के यहां से निकलकर अपने चाचा के यहां आ गया लेकिन सांप ने वहां भी उसे काट लिया। अभी तक सांप ने विकास को 6 बार काट चुका है। इस चक्कर में विकास का परिवार काफी सहम गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

विकास के सपने में आया सांप

विकास ने खुलासा किया है कि जब सांप ने उसे तीसरी बार डसा तब रात में सांप उसके सपने में आया था। सांप ने उससे कहा कि मैं तुझे 9 बार काटूंगा। 9वीं बार तक तो तुम बच जाओगे मगर 9वीं बार कोई नहीं बचा पाएगा। फिर मैं तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा।

Updated on:
12 Jul 2025, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी