फतेहपुर

भीषण सड़क दुघर्टना, बेटी के लिये लड़का देखने जा रही मां और पिता को लेकर लौट रहे बेटे की मौत

फतेहपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला और एक युवक की मौत हो गई। मृत महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक्सिडेंट करने वाला ट्रक भागने के चक्कर में हाइवे के किनारे एक घर में जा घुसा, जिससे मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
2 min read
Fatehpur Road Accident
फतेहपुर राेड एक्सिडेंट

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रकों के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में दो जिंदगियां खत्म हो गईं। एनएच 2 पर अम्बापुर में बेटी के लिये लड़का देखने जा रही बाइक सवार महिला को को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दूसरी ओर खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन चौराहे के पास रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को भी ट्रक ने कुचल दिया। अम्बापुर में एक्सिडेंट कर भाग रहा ट्रक हाइवे के किनारे एक घर में जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था। मकान का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ड्राइवर भी मौका देखकर फरार हो गया। दोनों घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें मृतका के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैै।

बेटी के लिये लड़का देखने जा रही मां की मौत

फतेहपुर जिले के थरियांव थानाक्षेत्र के महोई गांव निवासी शाहीन अपने बेटे फैसल के साथ बाइक से अपनी बेटी के लिये लड़का देखने जा रही थी। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाइवे 2 पर अम्बापुर पेट्रोल पंप के सामने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां शाहीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा फैसल बुरी तरह से घायल हो गया। एक्सिडेंट के बाद भागने के चक्कर में ट्रक हाइवे के किनारे एक घर में जा घुसा, जिससे मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान मौका देखकर चालक वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहीन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और फैसल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक को रौंदा

खागा कोतवाली क्षेत्र के ज्योंजा गांव निवासी रामनाथ अपने बेटे सोनू के साथ बाइक से बुदवन गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार को दिन में करीब 12.30 बजे बाइक से वापस त्योंजा लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर चढ़ते ही बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई, जबकि दूर जा गिरे पिता को हल्की चोटें आयीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया।

By Rajesh Singh

Published on:
22 Aug 2020 05:53 pm
Also Read
View All
फतेहपुर की इस सीट पर नहीं चला किसी एक दल का दबदबा, तीन चुनाव में तीन अलग दल, क्या 2027 में फिर बदलेगा चुनावी समीकरण

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 5G नेटवर्क नहीं आने पर भड़के ग्रामीण, मोबाइल टॉवर कर्मचारी को बंधक बनाकर टॉवर से बांधा

एक-एक कर 5 लोगों पर दामाद ने ससुराल में चलाई तलवार! बेटी ने बताई आंखों देखी; फतेहपुर केस की Inside Story जानिए

फतेहपुर: छात्र की मौत पर हंगामा, विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा, बीजेपी बूथ अध्यक्ष से मिलने पहुंचे सपा सांसद

‘गंगा स्नान नहीं कर पाए तो सड़क के गड्ढे में लगाई डुबकी!’ किसान नेता प्रमोद साहू ने योगी सरकार पर कसा तंज