फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर में नाराज होकर इस मामले से, वीएचपी बजरंग दल ने हिंदू महापंचायत का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने 21 जुलाई को कोटिया रोड पर नाराज होकर विशाल हिंदू पंचायत करने का ऐलान किया है...
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2024, 10:55 PM IST
vhp leader virendra panday

फ़तेहपुर: जिले में संचालित हो रहे अवैध मदरसों व अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।

बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय के निजी आवास में एक संयुक्त मीटिंग के बाद पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। जिसमे सांगठनिक पदाधिकारियों ने अवैध मस्जिद निर्माण व जिले में संचालित हो रहे अवैध मदरसों के प्रति कड़ी नाराजगी ब्यक्त की। साथ ही विगत दिनों मुहर्रम के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा शहर स्थित सदर कोतवाली परिसर में घण्टो डीजे के साथ लट्ठबाजी के प्रदर्शन को लेकर कड़ी नाराजगी ब्यक्त की। जिन्होंने स्थानीय कोतवाली व प्रशासनिक अधिकारियों पर जानबूझकर तमाशबीन बनने के गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि जिले में मस्जिदों व अन्य परिसरों के अंदर अवैध रूप से कई मदरसे संचालित हो रहे हैं। जिसमे दूसरे प्रान्त के बच्चे कथित तौर पर तालीम ले रहे हैं। जिनकी पुलिस प्रशासन ने आज तक जांच व सत्यापन कराया जाना भी मुनाशिब नहीं समझा। उन्होंने विगत दिनों जिले के सौरा कस्बे में मस्जिद के अंदर चल रहे मदरसे में तालीम ले रहे एक मासूम बच्चे की कुकर्म के बाद की गई हत्या मामले को दोहराते हुए कहा कि घटना के बाद केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा न ही मस्जिद के मुतवल्ली के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई और न ही अवैध रूप से संचालित किए जा रहे मदरसे को सीज किया गया।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही समेत सौरा मस्जिद के मुतवल्ली के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजने की मांग की। जिन्होंने अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों के अंदर तालीम ले रहे बच्चों व उनके शिक्षकों अभिभावकों का सत्यापन कराये जाने की मांग की। साथ ही बच्चो का अपहरण कर मदरसों के अंदर उन्हें आतंकवाद की शिक्षा देने की आशंका भी जाहिर की। जिन्होंने पुलिस प्रशासनिक जिम्मेदारों पर भी मदरसा संचालको से सांठगांठ होने के गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि इन सबके खिलाफ कार्यवाही न कि गई तो हमारे संगठन शांत नहीं बैठने वाले हैं।

उन्होंने आगामी 21 जुलाई को कोटिया रोड पर विशाल हिन्दू पँचायत बुलाकर अन्यथा की दशा में आर पार की लड़ाई लड़ने के साथ सभी प्रकरणों को लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवा कार्यवाही की मांग किये जाने के लिए भी चेताया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय समेत बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फतेहपुर से विवेक मिश्रा की रिपोर्ट

Updated on:
17 Jul 2024, 10:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी