
Lunar Eclipse On Holi 2025: फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन रंग वाली होली यानी धुलंडी मनाए जाने की परंपरा है। इस लिहाज से 14 मार्च को होली मनाई जा रही है। लेकिन इसी दिन साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9: 29 बजे से दोपहर 3: 29 बजे तक लगेगा। ऐसे में क्या इस दिन होली के रंग खेले जा सकते हैं या नहीं
पं. शिवम तिवारी के अनुसार नियमों के अनुसार ग्रहण वहीं मान्य होता है, जहां दिखाई दे, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए कोई धार्मिक कर्मकांड करने की जरूरत नहीं है। न सूतक लगेगा और न ही रंग खेलने पर कोई रोक रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
पं. शिवम तिवारी के अनुसार 14 मार्च को लग रहा चंद्र ग्रहण 1 घंटा 04 मिनट 16 सेकेंड तक है, लेकिन यह भारत और आसपास के क्षेत्र में दिखाई नहीं देगा। बल्कि यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दर्शनीय होगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत, नेपाल, श्रीलंका और पश्चिम एशिया के देशों में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां के लोगो को चंद्र ग्रहण में किए जाने वाले नियम और अनुष्ठान का पालन करने की जरूरत नहीं है।
पं. शिवम तिवारी के अनुसार ग्रहण दर्शनीय होने पर उसके दुष्प्रभाव लोगों पर प्रभावी होते हैं, इसलिए उस अवधि में घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब चंद्र ग्रहण दिखेगा ही नहीं तो उसका कोई अर्थ नहीं है। बस ज्योतिषीय प्रभाव को छोड़कर, इसलिए होली को चंद्र ग्रहण के दिन पड़ने पर दिल खोलकर उत्सव मनाया जा सकता है।