ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार हर काम की शुरुआत देवी देवताओं के आशीर्वाद से करना चाहिए ताकि काम की शुभता बढ़ जाए। ऐसे में होली पर रंग खेलने से पहले स्नान ध्यान कर सबसे पहले गणेशजी, इष्ट देवता, कुल देवता और अन्य देवताओं का ध्यान कर उन्हें रंग अर्पित करें, फिर आप रंग खेलकर खुशियां बांटने की शुरुआत करें। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी और सबके आशीर्वाद से साल भर तक आपका जीवन खुशहाल रहेगा।