क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
ईसा मसीह के जन्मदिन के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस ट्री को सजाने का क्या महत्व है? आखिर इस दिन क्रिसमस ट्री को क्यों सजाया जाता है? दरअसल क्रिसमस ट्री को लेकर कई मान्यताएं हैं। बताया जाता है कि ये मान्यताएं सदियों से चली आ रही है। आइये जानते हैं उन मान्यताओं के बारे में...
दरअसल, क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को घर में सजाया जाए तो बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं।
मान्यता ये भी है कि क्रिसमस ट्री को सजाने से भाग्य साल भर साथ रहता है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है।
बताया जाता है कि जिस रात ईसा मसीह का जन्म हुआ था, जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे और पेड़ों पर फल लद गए थे। कहा जाता है कि इस दिन घर में क्रिसमस ट्री लगाने और सजाने से जीवन में नई उम्मीद आती है।
क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाने की परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती, पूरे साल पैसा आता है।
इन सब के अलावा क्रिसमस ट्री पर जो छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स लगाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाल भरा माहौल बना रहता है।