त्योहार

पुष्य महायोग १३ को, धनतेरस से पहले मिनी धनतेरस पर होगी बाजार में धनवर्षा

दिवाली से पहले धनतेरस पर विशेष खरीदारी होती है लेकिन धनतेरस से ४ दिन पहले मिनी धनतेरस पर भी बाजार पर जमकर धन बरसेगा

2 min read
Oct 10, 2017
pushya nakshtra on dhanteras
dhanteras 2017

दिवाली पर खरीदारी के लिए बाजार सज चुके हैं। सामान्यत: दिवाली से पहले धनतेरस पर विशेष खरीदारी होती है लेकिन धनतेरस से ४ दिन पहले मिनी धनतेरस पर भी बाजार पर जमकर धन बरसेगा। पुष्य महायोग पर १३ अक्टूबर को खरीदारी का विशेष योग ? है।

पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचांग के निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि दीपावली से पूर्व पुष्य महायोग १३ अक्टूबर को सुबह ७.४६ बजे से अगले दिन सुबह ६.५४ बजे तक रहेगा। चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा। पुष्य नक्षत्र बृहस्पति का नक्षत्र कहलाता है।

गुरु व चंद्रमा व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। गुरु व चंद्रमा के संयोग से यह खरीददारी का महापर्व बनेगा। इस दिन सिद्ध योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी चिर स्थाई व विशेष फलदायी होगी।

खरीददारी के शुभ मुहूर्त
चौघडिय़ा समय
लाभ व अमृत - सुबह ७.५५ से १०.४७ बजे तक
शुभ - दोपहर १२.१३ से १.४९ बजे तक
चर - शाम ४.३१ से ५.५७ बजे तक
लाभ - रात्रि ९.०५ से १०.३८ बजे तक

राशि और फलदायी खरीद

मेष - इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना, कपड़े
वृष - प्रॉपर्टी, वाहन, ज्वैलरी
मिथुन - चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक सामान
कर्क - स्वर्णाभूषण, प्रॉपर्टी, वाहन
सिंह - कपड़े, घरेलू सामान
कन्या - फ्लैट, ज्वैलरी, वाहन
तुला - नया व्यापार, कम्प्यूटर-लैपटॉप, वाहन
वृश्चिक - भूमि, चांदी के सिक्के, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनु - कपड़े, फर्नीचर, घरेलू सामान
मकर - सोफा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, प्रॉपर्टी
कुंभ - वस्त्र, यात्रा बुकिंग, स्वर्णाभूषण
मीन - धार्मिक ग्रंथ, स्वर्ण, जमीन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान

13 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के अतिरिक्त अन्य मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे

९ अक्टूबर : अन्नप्राशन रोहिणी में व्यतिपात से पूर्व।
१० अक्टूबर : विवाह (द्विगर्त प्रदेशीय), सगाई, रोका व हलप्रवहण आदि के शुभ मुहूर्त मृगशिरा नक्षत्र में।
११ अक्टूबर : नामकरण, हलप्रवहण व विपणि-व्यापारारम्भ भद्रापूर्व मृगशिरा नक्षत्र व षष्ठी में।
१२ अक्टूबर: हलप्रवहण पुनर्वसु में।
१३ अक्टूबर : वाहन क्रय करना, मशीनरी प्रारम्भ, कलकारखाना चालू करना सभी पुष्य नक्षत्र में।

Published on:
10 Oct 2017 09:43 am