Dhanteras Date: कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है, यह सवाल मन में है तो पंचांग से हम बताते हैं आपको ऐसा शुभ समय जिसमें पूजा अर्चना से मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, पढ़ें पूरा आलेख
Dhanteras Date: धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है, यह त्योहार प्रायः दिवाली से दो दिन पहले आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल त्रयोदशी 29 अक्टूबर मंगलवार को है। आइए जानते हैं कि कब है धनतेरस और इसकी पूजा का मुहूर्त ...
Dhanteras Date: धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और धनाध्यक्ष कुबेर की पूजा की जाती है। इसी दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है।
पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी की तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:31 बजे हो रही है और इस तिथि का समापन बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:15 बजे हो रहा है। इस तरह उदया तिथि में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाई जाएगी और प्रदोषकाल में स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। इस दिन यम दीप भी जलाते हैं। आइये जानते हैं धनतेरस पूजा का मुहूर्त और यम दीप जलाने का समय ..
धनतेरस पूजा का मुहूर्तः मंगलवार 29 अक्टूबर शाम 6.33 से रात 8.13 बजे तक
(कुल पूजा अवधिः 01 घण्टा 40 मिनट)
धनतेरस पर प्रदोष काल का समयः शाम 5.39 बजे से रात 8.13 बजे तक
वृषभ लग्न (स्थिर लग्न): शाम 6.33 बजे से रात 8.29 बजे तक
यम दीप जलाने का दिनः 29 अक्टूबर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस (Dhanteras Date 2024) के दिन सागर मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस वजह से इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी तिथि के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव मनाया जाता है और पूजा की जाती है। इसी के साथ माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है।
इस दिन सोना, चांदी ,बर्तन, झाड़ू आदि खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन इन सब चीजों को खरीदने से धन में 13 गुणा वृद्धि होती है। इसके साथ-साथ अगर हम इस दिन वाहन, जमीन आदि खरीदे तो यह भी शुभ माना जाता है।