
Falgun 2025 Festival Vrat: अजमेर की ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार फाल्गुन महीना अंग्रेजी कैलेंडर के फरवरी मार्च महीने में पड़ता है। फाल्गुन मास की शुरुआत गुरुवार 13 फरवरी 2025 से होगी, जबकि यह महीना शुक्रवार 14 मार्च 2025 तक रहेगा।
फाल्गुन महीना विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह महीना भगवान शिव को सावन जैसा ही प्रिय है। फाल्गुन मास को समाप्त होने के बाद हिंदी नव वर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन माह में मां लक्ष्मी, भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इसलिए यह महीना भक्ति, साधना और पुण्य कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को पड़ रही है।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि होली के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ होते हैं और होलिका दहन तक रहते है। यहां ध्यान देने की बात यह है कि इन आठ दिनों के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस बार फाल्गुन महीने में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगे।
ये भी पढ़ेंः
नीतिका शर्मा ने बताया कि 13 मार्च यानी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को व्रत आदि किया जाता है, होलिका दहन भी किया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महीने के आखिरी दिन यानी 14 मार्च शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी और आपसी सौहार्द्र का त्योहार होली भी मनाई जाएगी यानी रंगों से होली खेली जाएगी।
• 16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
• 20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती
• 21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
• 24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
• 25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
• 26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
• 27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या
• 1 मार्च 2025 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
• 3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी
• 10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
• 11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत
• 13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
• 14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
फरवरी: 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
मार्च: 3, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14