ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं इस माह में यदि आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना है, उन्हें खुश करना है, तो कुछ नियमों का पालन कर आप शुभ फल पा सकते हैं।
फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दु कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन का महीना साल का 12वां महीना है। सनातन धर्म में हर माह किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। इसी तरह फाल्गुन का यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित माना गया है। साथ ही यह महीना श्री कृष्ण और चंद्रमा की उपासना का महीना भी माना गया है। आपको बता दें कि फाल्गुन का यह महीना 6 फरवरी 2023 से शुरू हो चुका है। इस माह का समापन 8 मार्च को होगा। साल के इस 12वें माह में महाशिवरात्रि, होली, फुलैरा दूज जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इसीलिए इस माह को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं इस माह में यदि आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना है, उन्हें खुश करना है, तो कुछ नियमों का पालन कर आप शुभ फल पा सकते हैं।
यहां जानें शुभ फल पाने के उपाय
- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन माह में गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए। मानाज जाता है कि इस माह से सादा पानी से स्नान की आदत बना लेनी चाहिए।
- इस माह में अनाज का प्रयोग कम कर देना चाहिए, वहीं जितना हो सके फलों का सेवन करें। यह सेहत के लिए वरदान होगा।
- इस महीने में खूबसूरत रंगों के कपड़े पहनने का महत्व भी है। माना जाता है कि रंगीन सुंदर कपड़े पहनने से आपके जीवन में भी रंग घुलने लगते हैं।
- इस महीने में खुशबू वाली चीजों का प्रयोग करना भी श्रेष्ठ माना गया है।
- माना गया है कि इस माह में भगवान श्री कृष्ण की नियमित पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
- इसलिए यदि आप पूजा कर रहे हैं, तो पूजा में ज्यादा से ज्यादा फल का प्रयोग करना शुभ फलदायी माना गया है।
फाल्गुन माह में करें ये महाउपाय
शास्त्रों के मुताबिक इस माह में किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में आने वाले दुखों, मुश्किलों को कम करते हैं। इस माह में भगवान श्री कृष्ण की नियमित रूप से पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। इसके साथ ही, इस पूरे माह में भगवान श्री कृष्ण को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। यह ऐसा महाउपाय है कि व्यक्ति जो चाहे पा सकता है। साथ ही इस माह में किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए।
फाल्गुन माह में आने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट
* 9 फरवरी- संकष्टी चतुर्थी व्रत, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी
* 12 फरवरी- यशोदा जयंती
* 13 फरवरी- शबरी जयंती
* 14 फरवरी- जानकी जयंती
* 16 फरवरी- विजया एकादशी
* 18 फरवरी- महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष व्रत
* 19 फरवरी- पंचक प्रारंभ
* 20 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या (सोमवती अमावस्या)
* 22 फरवरी- फुलैरा दूज
* 23 फरवरी- विनायक चतुर्थी
* 24 फरवरी- पंचक समाप्त, माता शबरी जयंती
* 27 फरवरी- होलाष्टक प्रारंभ
* 3 मार्च- आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
* 4 मार्च- प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी
* 7 मार्च- होलिका दहन
* 8 मार्च- होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास समाप्त