त्योहार

गुप्त नवरात्र 3 जुलाई से : मां दुर्गा केवल 9 दिन इस एक मंत्र जप से कर देंगी हर इच्छा पूरी

Gupt Navratri Maa durga blessings mantra - मां दुर्गा केवल 9 दिन इस एक मंत्र जप से कर देंगी हर इच्छा पूरी. आइये जानते है गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय
2 min read
Jul 01, 2019
Gupt Navratri  2019
गुप्त नवरात्र 3 जुलाई से : मां दुर्गा केवल 9 दिन इस एक मंत्र जप से कर देंगी हर इच्छा पूरी

आदिशक्ति जगतजननी माँ दुर्गा सम्पूर्ण संसार की जन्मदात्री महाशक्ति है। संसार में सबसे पवित्र रिश्ता माँ-बेटे का है उसी रूप में भक्त भी माँ दुर्गा की उपासना आराधना करते हैं, और माता भी अपने पुत्रों के ऊपर कभी कोई संकट नहीं आने देती। अगर कोई साधक गुप्त नवरात्रि काल में माँ दुर्गा के इस बीज मंत्र का पूरी श्रद्धा के साथ 9 दिनों तक करता है तो माता प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूरी कर देती है। गुप्त नवरात्र 3 जुलाई दिन बुधवार से शुरू होकर 10 जुलाई दिन बुधवार तक रहेगी।

गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

1- गुप्त नवरात्रि काल में माँ दुर्गा के उपासक अपने मन में किसी भी तरह का छल-कपट और बुरे विचार न रखते हुए, सभी स्त्रियों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।

2- गुप्त नवरात्र के आखरी दिन 3 से 7 साल उम्र तक की 5 कन्याओं को भोजन कराकर कुछ न कुछ दान अवश्य करें।

3- 9 दिनों तक प्रतिदिन प्रातः काल घर के पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक जलाकर माँ दुर्गा के इस बीज मंत्र का एक माला (108 मंत्रों) का जप करें।

मंत्र
।। ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः ।।

4- गुप्त नवरात्र सप्ताह में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ या सिद्ध कुंजिका का पाठ, अपने घर में करना चाहिए।

5- माँ दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए, लाल पुष्प से माँ दुर्गा शीघ्र प्रसन्न हो जाती है।

6- आषाड़ मास की गुप्त नवरात्र के नौ दिन माँ दुर्गा की पूजा-आराधना के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। नौ दिनों उपवास रखकर, सुबह-शाम दोनों समय माँ के मंत्रों का जप करते हुए उनकी पूजा करने मनचाही इच्छा पूरी होने लगती है।

7- पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अपनी टेबल पर एवं कर्मचारी, व्यापारी भी अपने कार्य करने की जगह पर माता दुर्गा की एक छोटी सी तस्वीर जरुर लगायें एवं कार्य शुरू करने से पहले माँ का ध्यान करने से लाभ मिलता है।

Published on:
01 Jul 2019 12:51 pm