त्योहार

साल 2020 की पहली गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से, जानें घटस्थापना, मुहूर्त व पूजा विधि

साल 2020 की पहली गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से, जानें घटस्थापना, मुहूर्त व पूजा विधि
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 1:45 PM IST
साल 2020 की पहली गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से, जानें घटस्थापना, पूजा विधि मुहूर्त
साल 2020 की पहली गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से, जानें घटस्थापना, पूजा विधि मुहूर्त

साल 2020 की पहली गुप्त नवरात्रि में माघ मास (जनवरी-फरवरी) में है। साल में कुल 4 नवरात्रि पर्व आते हैं जिनमें से दो को (चैत्र व आश्विन मास) तो सभी जानते हैं लेकिन दो गुप्त नवरात्रि भी होती है- पहली आषाड़ मास में एवं दूसरी माघ मास के शुक्ल पक्ष में। खास बात यह है गुप्त नवरात्रियों में नौ नहीं बल्की माता के दस रूपों की पूजा होती है। साल 2020 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से आरंभ हो रही है। जानें गुप्त नवरात्रि में घटस्थापना, मुहूर्त व पूजा विधि एवं पूरी तिथियां।

माघ मास की गुप्त नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के पूर्व तक शुभ मुहूर्त में घटस्थापना, कलश स्थापना किया जा सकता है, वैसे नवरात्रि काल के पूरे दिन अपने आप में शुभ मुहूर्त वाले माने जाते हैं। माता के चित्र या मूर्ति की स्थापना कर लाल फूलों सहित षोडशोपचार विधि से पूजन कर माँ दुर्गा के बीज मंत्रों या फिर नौ दिनों तक गायत्री महामंत्र का जप सुविधानुसार करना चाहिए। विशेष रूप से गुप्त नवरात्रि में इन दस देवियों दस महाविद्याओं की पूजा आराधना की जाती है।

ये हैं माघ मास की गुप्त नवरात्रि की पूरी तिथियां-

1- प्रतिपदा तिथि – 25 जनवरी 2020 दिन शनिवार
घटस्थापना, कलश स्थापना, शैलपुत्री पूजा

2- द्वितीया तिथि – 26 जनवरी 2020 दिन रविवार
ब्रह्मचारिणी पूजा

3- तृतीया तिथि – 27 जनवरी 2020 दिन सोमवार
ब्रह्मचारिणी पूजा

4- तृतीया तिथि – 28 जनवरी 2020 दिन मंगलवार
चंद्रघंटा पूजा

5- चतुर्थी तिथि – 29 जनवरी 2020 दिन बुधवार
कुष्मांडा पूजा

6- पंचमी तिथि – 30 जनवरी 2020 दिन गुरुवार
स्कंदमाता पूजा

7- षष्ठी तिथि – 31 जनवरी 2020 दिन शुक्रवार
कात्यायनी पूजा

8- सप्तमी तिथि – 1 फरवरी 2020 दिन शनिवार
कालरात्रि पूजा

9- अष्टमी तिथि – 2 फरवरी 2020 दिन रविवार
महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी पूजा, संधि पूजा

10- नवमी तिथि – 3 फरवरी 2020 दिन सोमवार
सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण, नवरात्री हवन

***************

Updated on:
23 Jan 2020, 1:45 PM IST
Published on: