Holi 2024 होली 2024 इस साल विशेष है, इस साल इसी दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि क्या चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल मान्य होगा तो जानिए जवाब..
Holi 2024 होली का पर्व बेहद खास है यह छोटी होली से शुरू होकर बुढ़वा मंगल और रंग पंचमी तक मनाया जाता है। इस साल छोटी होली यानी फाल्गुन पूर्णिमा और होलाष्टक का आखिरी दिन 24 मार्च 2024 को है और अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा यानी 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली के दिन ही चंद्र ग्रहण लग रहा है तो आइये वाराणसी के पुजारी पं शिवम तिवारी से जानते हैं कब लगेगा चंद्र ग्रहण और क्या होली पर सूतक काल भी लगेगा..
साल 2024 में होली का त्योहार थोड़ा बेरंग रहेगा, क्योंकि 25 मार्च सोमवार को होली के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण सुबह 10.24 बजे से दोपहर 03.01 बजे तक यानी कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
इसमें पूजा-पाठ, शुभ और मांगलिक कार्य भी भी बंद नहीं होंगे। साल का पहला चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर आदि स्थानों पर दिखाई देगा।
परंपरा के अनुसार होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाते हैं और गले मिलते हैं। इसी के साथ गांवों में लोग ढोल, मजीरा की थाप पर मिलजुलकर लोकगीत फाग गाते हैं। कई जगह स्थानीय कलाकार कई तरह के नाटक भी पेश करते हैं। फगुहारों को मिठाई, गुझिया, ठंडाई वगैरह खिलाया जाता है।