
Shopping for these things is auspicious on Holi 2023, donate these things: इस बार होली का पर्व ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनसे बन रही युति तथा योगों के कारण खास हो चली है। इस बार होली का पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा। 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन कुछ चीजें खरीदना और कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है। माना जाता है कि यदि लंबे समय से आप कुछ मुश्किलों और परेशानियों से भरा जीवन गुजार रहे हैं और अब चाहते हैं कि जल्द ही इनसे निजात मिल जाए, तो होली के दिन कुछ चीजें खरीदने से और कुछ चीजों का दान करने से आपको इन परेशानियां और मुश्किलों से निजात मिल सकती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें होली के दिन किन चीजों को खरीदें और किन चीजों का दान करें...
चांदी की खरीदारी
- चांदी की खरीदारी हर मौके पर शुभ मानी गई है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक होली के दिन चांदी का सिक्का जरूर खरीदना चाहिए। इस सिक्के को पीले रंग के कपड़े में हल्दी के साथ बांध दें। अब इसे मां लक्ष्मी के पास स्थापित कर दें। माना जाता है कि इस उपाय से धन से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है।
- इसके साथ ही आप यह भी कर सकते हैं कि होली के दिन चांदी का छल्ला खरीद लें। इसकी विधिवत पूजा करें और फिर इसे गले में धारण कर लें। माना जाता है कि होली के दिन इस उपाय को करने से भाग्योदय हो सकता है।
- होली के दिन चांदी की बिछिया खरीदकर उसे दूध से धो लें। अब इसे किसी सुहागिन महिला को भेंट में दे दें या फिर खुद ही पहन लें। होली के दिन इस उपाय को करने से घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
होलिका दहन के दिन जरूर करें इन चीजों का दान
- होली के दिन कन्याओं को घर में भोजन कराना शुभ माना गया है।
- इस दिन दिन गाय की सेवा करना चाहिए। गाय का ेहरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से लाभ मिलता है।
- होलिका दहन के दिन गरीबों को रंग, कपड़े और मिठाइयां दान करनी चाहिएं।
- इस दिन हो सके तो मंदिर या किसी भी खाली स्थान पर आंवले का पौधा जरूर लगाएं।
- होलिका दहन के दिन अपने गुरु या किसी ब्राह्मण को अपनी कोई भी प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप देनी चाहिए।