त्योहार

March 2023Vrat-Tyohar List: मार्च में देशभर में मनाएं जाएंगे कई व्रत-त्योहार और पर्व, देखें पूरी लिस्ट

March 2023 Vrat-Tyohar List: पंचांग के मुताबिक इस माह में आमलकी एकादशी, गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर राम नवमी तक पड़ रही है। वहीं मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान भी इसी माह से शुरू होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें मार्च माह में भारत में कौन-कौन से व्रत-त्योहार या पर्व मनाए जाएंगे।

3 min read
Feb 27, 2023

March 2023 Vrat-Tyohar List: हिंदू धर्म में मार्च के महीने को विशेष माना गया है। दरअसल इस माह में हिन्दु पंचांग के मुताबिक नया साल शुरू होता है। वहीं इस माह में होली, चैत्र नवरात्रि जैसे महा पर्व पड़ते हैं। इसलिए इस माह का विशेष महत्व माना गया है। पंचांग के मुताबिक इस माह में आमलकी एकादशी, गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर राम नवमी तक पड़ रही है। वहीं मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान भी इसी माह से शुरू होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें मार्च माह में भारत में कौन-कौन से व्रत-त्योहार या पर्व मनाए जाएंगे।

मार्च 2023 के व्रत- त्योहार

1. 3 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।

2. 3 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन नरसिंह द्वादशी भी मनाई जाएगी।

3. 4 मार्च 2023, शनिवार के दिन शनि त्रयोदशी प्रदोष व्रत (शुक्ल) मनाया जाएगा।

4. 6 मार्च 2023, रविवार के दिन फाल्गुन चौमासी चौदस मनाई जाएगी।

5. 7 मार्च 2023, मंगलवार के दिन छोटी होली या होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल जैसे पर्व मनाए जाएंगे।

6. 8 मार्च 2023, बुधवार के दिन चैत्र मास यानी हिन्दु नव वर्ष की शुरुआत होगी।

7. 9 मार्च 2023, गुरुवार के दिन भाई दूज, भातृ द्वितीया पर्व मनाया जाएगा।

8. 10 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाएगी।

9. 11 मार्च 2023, शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा।

10. 12 मार्च 2023, रविवार के दिन रंग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

11. 14 मार्च 2023, मंगलवार के दिन शीतला सप्तमी के साथ ही कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

12. 15 मार्च 2023, बुधवार के दिन मीन संक्रांति, बसोड़ा मनाया जाएगा।

13. 18 मार्च 2023, शनिवार के दिन पापमोचिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

14. 19 मार्च 2023, रविवार के दिन प्रदोष व्रत (कृष्ण) किया जाएगा।

15. 20 मार्च 2023, सोमवार के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

16. 21 मार्च 2023, मंगलवार के दिन चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या मनाई जाएगी।

17. 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दिन कोई गुड़ी पड़वा, कोई झूलेलाल जयंती मनाएगा, तो चंद्र दर्शन किए जाएंगे।

18. 23 मार्च 2023, गुरुवार के दिन चेटी चंड का पर्व मनाया जाएगा।

19. 24 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन गौरी पूजा, मत्स्य जयंती के साथ ही गणगौर पूजन किया जाएगा।

20. 25 मार्च 2023, शनिवार के दिन मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।

21. 26 मार्च 2023, रविवार के दिन स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी।

22. 27 मार्च 2023, सोमवार के दिन रोहिणी व्रत मनाया जाएगा।

23. 29 मार्च 2023, बुधवार के दिन नवरात्रि दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

24. 30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन राम नवमीं, नवरात्रि नवमीं मनाई जाएगी।

25. 31 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन चैत्र नवरात्रि पारण किया जाएगा।

रमजान 2023 माह की शुरुआत
मार्च के इस माह में मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार नवें और पवित्र माह रमजान की शुरुआत होगी। रमजान के इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। इस बार रमजान का यह पवित्र महीना 24 मार्च से शुरू होगा। वहीं करीब एक माह रोजे चलेंगे। 29 या 30 रोजे पूरे होने के बाद अप्रैल माह में ईद मनाई जाएगी।

मार्च 2023 में विवाह मुहूर्त की तारीख और दिन

1- 1 मार्च बुधवार

2- 6 मार्च सोमवार

3- 9 मार्च गुरुवार

4- 10 मार्च शुक्रवार

5- 11 मार्च शनिवार

6- 13 मार्च सोमवार

Updated on:
27 Feb 2023 01:18 pm
Published on:
27 Feb 2023 01:17 pm
Also Read
View All