Personal Finance

Deutsche Bank ने 18,000 कर्मचारियों की करी छंटनी, भारत के भी कई कर्मचारी शामिल

Deutsche Bank ने अपने 18,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी भी दी गई है।

2 min read
Jul 09, 2019
Deutsche Bank ने 18,000 कर्मचारियों की करी छंटनी, भारत के भी कई कर्मचारी शामिल

नई दिल्ली।जर्मनी के डॉएचे बैंक ( Deutsche Bank ) ने दुनिया भर में अपने करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है। सोमवार का दिन कई कर्मचारियों के लिए कंपनी के साथ आखिरी दिन था। डॉयचे बैंक के इस फैसले से कर्मचारियों में खलबली मच गई है। दरअसल, बैंक ने भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में कुल 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है।


मीडिया से मिली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने स्टाफ की रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान करने के कुछ ही घंटों के भीतर ही बैंक के कार्मिक विभाग (एचआर) ने कर्मचारियों को विदाई का लिफाफा थमा दिया। बैंक ने इस बात की पुष्टि की कि वह अपने इक्विटी ट्रेडिंग कारोबार के बड़े हिस्से को बंद कर रहा है। योजना के मुताबिक, सिडनी और हांगकांग में कंपनी के इक्विटी डिविजन में काम करने वाले कर्मचारियों की सबसे पहले छंटनी की जाएगी।


कंपनी में पहले से थी छंटनी चर्चा

आपको बता दें कि नौकरी से हटाए गए कुछ कर्मचारियों ने बताया कि छंटनी के बारे में पहले से ही बातें चल रही थीं, जिसकी वजह से कई लोगों ने पहले से ही नौकरी तलाशना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी बाजार और रोजगार की स्थिति ठीक न होने के कारण लोगों को नौकरी नहीं मिल पाई है।


बेंगलुरु के भी कई कर्मचारियों की हुई छंटनी

डॉयचे बैंक के इस फैसले का भारत पर काफी असर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी के लिए लिस्‍टेड 18 हजार कर्मचारियों में बेंगलुरु स्थित बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। इस छंटनी पर जानकारी देते हुए बेंगलुरु के एक कर्मचारी ने कहा कि हमें बताया गया कि हमारी नौकरियां खत्म हो गई हैं और हमें रिलिविंग लैटर दे दिया गया है। इसके साथ ही एक महीने का वेतन भी दिया गया है। कंपनी की इस तरह की छंटनी को देखने हुए कर्मचारी ने कहा कि हमारा भविष्‍य अधर में है। परिवार चलाने से लेकर लोन भरने तक की चिंता है। भारत के अलावा हांगकांग, न्‍यूयॉर्क और लंदन में डॉयचे बैंक के ब्रांच में भी छंटनी की खबर है।


कंपनी ने कर्मचारियों को छंटनी से पहले बुलायाDeutsche Bank ने अपने 18,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।
कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी भी दी गई है।

जिन लोगों की भी छंटनी की गई है। उन सभी लोगों को बैंक के वॉल स्ट्रीट ऑफिस के कैफेटेरिया में बुलाया गया था। इसके अलावा कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए बिल्डिंग की लॉबी में नोटिस लगाया गया था कि कैफेटेरिया सुबह 11:30 बजे तक ही खुला रहेगा। सूत्रों ने बताया कि मीटिंग के दौरान सैकड़ों कर्मचारियों को बता दिया गया था कि उनकी जॉब पोजिशन खत्म कर दी गई है। उन्हें उनके जॉब कट की जानकारी भी दे दी गई थी।

Published on:
09 Jul 2019 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर