Personal Finance

लंदन में पीएनबी के साथ हुआ 271 करोड़ रुपए का घोटाला, इन लोगों पर केस दर्ज

जब से पीएनबी में 13 हजार करोड़ रुपए घोटाला सामने आया है, तब से पीएनबी की आेर से कोर्इ ना कोर्इ नर्इ खबर निकलकर सामने आ रही है। अब जो मामला सामने आया वो इंटरनेशनल लेवल का है।
2 min read
Nov 10, 2018
PNB
लंदन में पीएनबी के साथ हुआ 271 करोड़ रुपए का घोटाला, इन लोगों पर केस दर्ज

नर्इ दिल्ली। जब से पीएनबी में 13 हजार करोड़ रुपए घोटाला सामने आया है, तब से पीएनबी की आेर से कोर्इ ना कोर्इ नर्इ खबर निकलकर सामने आ रही है। अब जो मामला सामने आया वो इंटरनेशनल लेवल का है। बैंक की लंदन ब्रांच की आेर से 9 लोगों पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। बैंक की आेर से दावा किया गया है कि इन लोगों ने बैंक को गुमराह कर करोड़ों रुपए का लोन लिया है। यह लोन राशि करीब 271 करोड़ रुपए है। एेसे में लंदन की कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करार्इ गर्इ है। आपको बता दें कि लंदन में बैंक की 7 ब्रांच हैं।

झूठे कागजात दिखाकर लिए लोन
बैंक ने बताया कि वह कुछ निजी व्यक्तियों और कंपनियों पर केस दायर कर रही है। बैंक यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इन लोगों ने ऋण लेने के लिए झूठे और गलत कागजात सामने रखे थे। बैंक के अनुसार ये लोन साउथ कैरोलिना में तेल रिफाइनिंग यूनिट लगाने और पवन ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स विकसित करने और उसे बेचने के लिए दिया गया। इसके अलावा प्रॉजेक्ट्स की स्थिति के बारे में भी गलत आंकड़े पेश किए गए। बैंक ने निदेशकों और गारंटीदाताओं द्वारा दावेदारों के पैसे का गबन किया गया।

ये हैं वो कंपनियां
पीएनबी के अनुसार लोन 2011 और 2014 के बीच दिया गया। इस लोन को डॉलर्स में अमरीका में पंजीकृत चार कंपनियों को दिया गया। इनके नाम साउथ ईस्टर्न पेट्रोलियम एलएलसी (एसईपीएल), पेप्सो बीम यूएसए, त्रिशे विंड ऐंड त्रिशे रिसोर्स हैं। एसईपीएल, अमरीका में रिसाइक्लिंग प्लांट के क्षेत्र में काम करती है। इसने बैंक के साथ करीब 17 मिलियन डॉलर का डिफॉल्ट किया है। इसमें से 10 मिलियन पीएनबी और 7 मिलियन बैंक ऑफ बड़ौदा की रकम है। बैंक का कहना है कि एसईपीएल के पास अभी धन की कमी हो सकती है चूंकि वह अपना व्यापार समेटने में लगी है। पेप्सो बीम इनवायरमेंटल सॉलूशन की चेन्नर्इ में फैक्ट्री है और इसके अलावा अमरीका के वर्जीनिया में भी एक यूनिट है। यह एसईपीएल की 100 फीसदी लाभकारी स्वामी है। पेप्सो यूएसए ने 13 मिलियन डॉलर यानी 94 करोड़ 22 लाख रुपए का डिफॉल्ट किया है।

Updated on:
10 Nov 2018 09:21 am
Published on:
10 Nov 2018 09:21 am