Personal Finance

एचडीएफसी अकाउंट होल्डर्स के लिए बुरी खबर, कल से बंद होने जा रहा है उनका मोबाइल एप

एचडीएफसी अकाउंट होल्डर्स के लिए बुरी खबर आर्इ है। कल यानि 3 अगस्त से उनका मोबाइल एप बंद होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक अपने पूरे मोबाइल एप सिस्टम को अपडेट कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 4:23 PM IST
HDFC
एचडीएफसी अकाउंट होल्डर्स के लिए बुरी खबर, कल से बंद होने जा रहा है उनका मोबाइल एप

नई दिल्ली। एचडीएफसी अकाउंट होल्डर्स के लिए बुरी खबर आर्इ है। कल यानि 3 अगस्त से उनका मोबाइल एप बंद होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक अपने पूरे मोबाइल एप सिस्टम को अपडेट कर रहा है। एचडीएफसी सुरक्षा का हवाला देते हुए एेसा कर रहा है। एेसे में जो लोग भी एचडीएफसी बैंक का मोबाइल एप का इस्तेमाल कर रहे हैं वो 3 अगस्त से उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि देश के सभी बैंक जिनका मोबाइल एप मौजूद है वो सुरक्षा दृष्टी से अपडेट करने में जुटे हुए हैं।

बैंक दे रहा है सभी को जानकारी
बैंक अपने सभी ग्राहकों को मैसेज भेजकर इस बात की जानकारी दे रहा है। बैंक के मैसेज के अनुसार अगर कस्टमर्स 2 अगस्त तक अपना एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप अपडेट नहीं करते, तो 2 तारीख की रात के 12 बजे के बाद यानी 3 अगस्त से मौजूदा एप काम करना बंद कर देगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टमर को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड करेंगे तो यूजर्स को What’s New सेक्शन में यह अलर्ट दिखाई देगा। बैंक की आेर से ऐप में कई नए फीचर एड किए गए हैं। एचडीएफसी बैंक की आेर से अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी इस बात की जानकारी भी दी है।

एेप में मिलती हैं ये सुविधाएं
- यूटिलिटी बिल्स, क्रेडिट कार्ड समेत कई अन्य बिल्स का पेमेंट
- अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट की समरी
- पैसों का लेन-देन
- क्रेडिट कार्ड अप्लाई करना
- एमपासबुक
- चेक का स्टेटस भी जान सकते हैं
- चेक का पेमेंट भी रुकवा सकते हैं

इन बैंकों के भी चल रहे हैं मोबाइल एप
एचडीएफसी बैंके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर देश के कर्इ बैंकों मोबाइल एप मौजद हैं। जिसमें एक्सिस बैंक, पीएनबी, एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक, सिटीबैंक, कोटेक महिंद्र जैसे बैंकों के नाम शामिल हैं। इन बैंकों के ग्राहक भी अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

Published on: