निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लिस्टेड की गई बैंकों की छुट्टियां गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी जयंती को होता है राष्ट्रीय अवकाश
नई दिल्ली। वर्ष 2020 की विदाई को एक सप्ताह भी नहीं बचा है। 2021 से एक नई शुरूआत होगी। ऐसे में पूरे साल बैंक कितने बंद रहेंगे और कौन से दिन खुले रहेंगे, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार बैंक की छुट्टियों को राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लिस्टेड किया गया है।भारत में बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों, सरकारी छुट्टियों और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। भारत में तीन राष्ट्रीय अवकाश 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), और 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वर्ष 2021 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन सी तारीख को किस वजह से बैंक बंद रहेंगे।
2021 में बैंकों में अवकाश की लिस्ट
जनवरी
- जनवरी 1, शुक्रवार - नए साल का दिन
- जनवरी 2, शनिवार - न्यू ईयर हॉलिडे
- जनवरी 9, दूसरा शनिवार
- जनवरी 11, सोमवार - मिशनरी डे
- जनवरी 14, गुरुवार - मकर संक्रांति और पोंगल
- जनवरी 23, चौथा शनिवार
- जनवरी 26, मंगलवार - गणतंत्र दिवस
फरवरी
- फरवरी 13, दूसरा शनिवार
- फरवरी 16, मंगलवार - वसंत पंचमी
- फरवरी 27, चौथा शनिवार - गुरु रविदास जयंति
मार्च
- मार्च 11, गुरुवार - महाशिवरात्रि
- मार्च 13, दूसरा शनिवार
- मार्च 27, चौथा शनिवार
- मार्च 29, सोमवार - होली
अप्रैल
- अप्रैल 2, शुक्रवार - गुड फ्राइडे
- अप्रैल 8, गुरुवार - बुद्घ पूर्णिमा
- अप्रैल 10, दूसरा शनिवार
- अप्रैल 14, गुरुवार - बैसाखी और डॉ. बीआर अंबेडकर जयंति
- अप्रैल 21, बुधवार - राम नवमी
- अप्रैल 24, चौथा शनिवार
- अप्रैल 25, रविवार - महावीर जयंति
मई
- मई 1, शनिवार - मई डे या लेबर डे
- मई 8, दूसरा शनिवार
- मई 12, बुधवार - ईद-उल-फितर
- मई 22, दूसरा शनिवार
जून
- जून 12, दूसरा शनिवार
- जून 26, चौथा शनिवार
जुलाई
- जुलाई 10, दूसरा शनिवार
- जुलाई 20, मंगलवार - बकरीद/ ईद-अल-अदहा
- जुलाई 24, चौथा शनिवार
अगस्त
- अगस्त 10, मंगलवार- मोहर्रम
- अगस्त 14, दूसरा शनिवार
- अगस्त 15, रविवार - स्वतंत्रता दिवस
- अगस्त 22, रविवार - रक्षाबंधन
- अगस्त 28, चौथा शनिवार
- अगस्त 30, सोमवार - जन्माष्टमी
सितंबर
- सितंबर 10, शुक्रवार - गणेश चतुर्थी
- सितंबर 11, शनिवार - दूसरा शनिवार
- सितंबर 25, शनिवार - चौथा शनिवार
अक्टूबर
- अक्टूबर 2, शनिवार - गांधी जयंति
- अक्टूबर 9, दूसरा शनिवार
- अक्टूबर 13, बुधवार - महा अष्टमी
- अक्टूबर 14, गुरुवार - महा नवमी
- अक्टूबर 15, शुक्रवार - दशहरा
- अक्टूबर 18, सोमवार - ईद-ए-मिलान
- अक्टूबर 23, चौथा शनिवार
नवंबर
- नवंबर 4, गुरुवार - दिवाली
- नवंबर 6, शनिवार - भाईदूज
- नवंबर 13, दूसरा शनिवार
- नवंबर 15, सोमवार - दिपावली हॉलीडे
- नवंबर 19, शुक्रवार - गुरुनानक जयंति
- नवंबर 27, चौथा शनिवार
दिसंबर
- दिसंबर 11, दूसरा शनिवार
- दिसंबर 25, चौथा शनिवार - क्रिस्मस डे