Personal Finance

Budget 2021: बजट में हो सकता है एक नेशनल बैंक का ऐलान, इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई उड़ान

बजट में सरकार इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के लिए अलग से एक बैंक बनाने का ऐलान भी कर सकती है। जिसका नाम नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (National Bank for Financing lnfrastructure and Development Bill, 2020) हो सकता है।

2 min read
Jan 25, 2021

Budget 2021: कोरोना महामारी के बीच देश का आने वाला बजट बेहद अहम है। इस बजट से आम लोगों को काफी राहत की उम्मीद है। सरकार देश कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई तरह की घोषणाएं कर सकती है। वहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Infrastructure Projects) के लिए भी इस बजट में बहुत कुछ होने वाला है।

नए बैंक का हो सकता है ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार के बजट में सरकार इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के लिए अलग से एक बैंक बनाने का ऐलान भी कर सकती है।जिसका नाम नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (National Bank for Financing lnfrastructure and Development Bill, 2020) हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल बैंक के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी (Authorized Captial) का भी प्रावधान संभव है, जबकि 20 हजार करोड़ रुपये का Initial Paid Up Capital हो सकता है।माना जा रहा है कि इस बैंक के अस्तित्व में आने से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के पूरा होने में पहलेे से कई गुना तेजी आएगी साथ ही फंड की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।


नए बैंक के लिए बनेंगे नए नियम

सूत्रों की माने तो इस बैंक के लिए सरकार अलग तरीके के नियम भी लाएगी इसमें इंश्योरेंस फंड्स, प्रोविडेंड फंड , और पेंशन के लिए बैंक में एक तय रकम रखना जरूरी हो सकता है। मीडिया खबरों के अनुसार सरकार द इंडिया इन्फ्रास्ट्र्क्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (the lndia lnfrastructure Finance Company Ltd.) को रिप्लेस कर के इस नए बैंक को लाने जा रही है। इस नए बैंक को ज्यादा पावर होंगे और अपने अधिकार होंगे।

बता दें इस बैंक के जरिए बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लंबी अवधि के लिए फाइनेंस किया जाएगा। साथ ही ये बैंक प्रोजेक्ट्स की रिस्ट्रक्चरिंग और फाइनेंशियल क्लोजर की सुविधा भी देगा। सरकार ने अगले 5 साल में इसपर 11.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

Published on:
25 Jan 2021 05:12 pm
Also Read
View All