Personal Finance

सोलर प्लांट से घर बैठे 1 लाख रुपए तक की कर सकते हैं कमाई, जानें कैसे शुरू करें बिजनेस

Solar Business : सोलर प्लांट का बिजनेस करने के लिए कई सरकारी स्कीम के अलावा आत्मनिर्भर भारत मिशन से जुड़ी कंपनियों के साथ मिलकर भी काम किया जा सकता है सोलर प्लांट सस्ते रेट में लेने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है

2 min read
Jul 31, 2020
Solar Business

नई दिल्ली। कोरोना काल (Coronavirus Pandemic) में जहां कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। वहीं कुछ इंडस्ट्री अभी भी ऐसी है जहां ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। उन्हीं में से एक है सोलर इंडस्ट्री। आप घर की छत पर सोलर प्लांट या पैनल (Solar Panel) लगाकर, इसके सप्लायर और एजेंट बनकर लाखों रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके जरिए आप लाभ ले सकते हैं।

सोलर बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्‍य सरकारें लगातार नई-नई स्कीम्स (Government Schemes) ला रही हैं। सोलर प्लांट लगाने के लिए गवर्नमेंट योजनाओं के तहत सस्ते दामों पर सोलर प्लांट मुहैया कराए जा रहे हैं। साथ ही इन पर सब्सिडी (Subsidy) भी दी जा रही है। कई बैंकों की SME ब्रांच से इसके लिए आप लोन ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बिजनेस से एक महीने में लाखों रुपए तक की कमाई हो सकती है। आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत सरकारी के अलावा कई प्राइवेट कंपनियां भी सोलर पैनल इंस्टाल कराने में मदद के साथ मुनाफा कमाने का अच्छा मौका दे रही है। इसमें आप बतौर डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर्स और इन्फ्लुएंसर बनकर कमाई कर सकते हैं। सोलर पैनल लगाने वालों को न्‍यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की ओर से रूफटॉप सोलर प्‍लांट पर 30 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है। आमतौर पर इसे बिना सब्सिडी के इंस्टाल कराने में एक लाख रुपए तक का खर्चा आता है। वैसे अलग—अलग राज्यों के अनुसार कीमतों में थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है।

ऐसे लगवाएं सोलर पैनल
सोलर पैनल खरीदने के लिए राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क करना होगा। आप चाहे तो प्रमुख शहरों में बनें इसके कार्यालय में जाकर भी बात कर सकते हैं। हर शहर में इसके लिए कुछ प्राइवेट डीलर्स बनाए गए हैं, जिनके पास सोलर पैनल उपलब्ध होते हैं। अब इस पर सब्सिडी लेने के लिए फॉर्म अथॉरिटी कार्यालय में मिलेगा। वैसे तो एक सोलर पैनल की कीमत करीब एक लाख रुपए तक है। मगर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के बाद एक किलोवॉट का सोलर प्लांट मात्र 60 से 70 हजार रुपए में इंस्टॉल कराया जा सकता है।

ऐसे होगी तगड़ी कमाई
अगर आपके घर की छत खाली पड़ी है तो आप सोलर पैनल को इंस्टाल कराकर बिजली बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको लोकल बिजली कंपनियों से टाइअप करना होगा। इतना ही नहीं आपको इसके लिए लाइसेंस भी हासिल करना होगा। बिजली कंपनी से जुड़ने के बाद आपका कंपनियों के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट होगा। जिसके बाद बिजली बेचने पर आप पैसा कमा सकेंगे। सोलर पैनल से बिजली बेचने पर आपको प्रति यूनिट 7.75 पैसे की दर से रुपए मिलेंगे।

Published on:
31 Jul 2020 05:36 pm
Also Read
View All