
नई दिल्ली: Credit Card का इस्तेमाल आजकल सभी करते हैं। दरअसल ये हमारे उस वक्त काम आता है जबकि हमारे पास पैसे नहीं होते हैं और इसके बदले में बैंक हमसे कुछ चार्ज वसूल करते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि फिर भी इससे जुड़ी कई बातों के बारे में लोग नहीं जानते हैं । और जानकारी के अभाव में लोग कई बार अपना नुकसान करवा लेते हैं।
खैर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कभी आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए और उससे लगातार शॉपिंग होती रहे तो ऐसे में क्या होगा। अगर ये सोचकर ही आपको पसीने आ गए हैं तो आपको बता दें कि ऐसे हालात में परेशान होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं, क्योंकि कार्ड को ब्लॉक कराने की रिक्वेस्ट के बाद अगर ऐसा होता है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार होगा और सारा बिल बैंक को देना होगा। यानि कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ ही आपको जीरो लॉयबिलेटी ( zero liability ) की सुविधा मिल जाती है। किसी भी नुकसान के लिए आपकी जवाबदेही तय नहीं होगी।
होती हैं ये शर्ते-
अगर आपका कार्ड गुम गया है उसके बाद भी बैंक सिर्फ तब ही जिम्मेदार होगा जबकि कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन या किसी ऐसी जगह न हुआ हो जहां पासवर्ड या पिन ( credit card pin ) की जरूरत पड़ती है।
debit card पर भी मिलती है ये सुविधा-
एक और बात ध्यान रखने वाली होती है कि बैंक सिर्फ क्रेडिट ही नहीं बल्कि debit card पर भी आपको जीरो लॉयबिलिटी के साथ मिलता है । हां लेकिन चोरी या गुम हो जाने पर आपको बैंक को इंफार्म करना होगा क्योंकि फ्रॉड के बाद अगर आप चोरी होने की बात सामने लाएंगे तो बैंक जिम्मेदारी नहीं लेगा।