Personal Finance

पूर्ण बजट में बढ़ाया जा सकता है राजकोषीय घाटे का लक्ष्य

3.4 फीसदी से करीब 4 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता राजकोषीय घाटे का लक्ष्य वित्त मंत्रालय ने शुरू की पूर्ण बजट की तैयारी, पीयूष गोयल पेश कर सकते हैं बजट
2 min read
• •
Updated: 27 May 2019, 6:03 AM IST
Fiscal deficit
बजट में बढ़ाया जा सकता है राजकोषीय घाटे का लक्ष्य, पूर्ण बजट में होगा पेश

नई दिल्ली। देश में आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए सार्वजनिक व्यय में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए आगामी पूर्ण बजट 2019 में राजकोषीय घाटा लक्ष्य में संशोधन करते हुए इसे 3.4 फीसदी से बढ़ाया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि सार्वजनिक व्यय में वृद्धि की भरपाई के लिए कर राजस्व में वृद्धि नहीं होने जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले अंतरिम बजट में इसे 3.4 कर दिया गया था। वैसे अभी वित्तीय वर्ष का अंतिम आंकड़ा नहीं आया है।

इसलिए की जा रही है वृद्घि
सूत्रों ने बताया, "हालात ऐसे हैं कि उपभोग, मांग, निवेश और पूंजी निर्माण को प्रोत्साहन की जरूरत है, लिहाजा राजकोषीय घाटे पर विचार किया जा सकता है, हालांकि अपव्यय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राजकोषीय घाटे में संशोधन सुनियंत्रित होगा।" वित्त वर्ष 2018-19 में राजकोषीय घाटा लक्ष्य 3.4 फीसदी रखा गया था, हालांकि वित्त वर्ष का अंतिम आंकड़ा आना अभी बाकी है।

जुलाई में आएगा पूर्ण बजट
हाल ही में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आए हैं। एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 30 मई को देश के प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी और उनका कैबिनेट शपथ लेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार वित्त मंत्रालय अरुण जेटली के पास ना होकर पीयूष गोयल के पास आ सकता है। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्रालय की ओर से पहले से ही पूर्ण बजट की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे देश की आर्थिक संस्थाओं से बातचीत शुरू कर दी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: