Personal Finance

सरकारी बैंकों ने ईएमआई पर दी राहत, प्राइवेट बैंकों से करनी होगी दरख्वास्त

देश के सरकारी बैंकों ने तीन महीने तक लोन ईएमआई में दे दी है राहत प्राइवेट बैंकों के चल रहे लोन के लिए ईमेल के माध्यम से मांगनी होगी राहत

2 min read
Apr 01, 2020

नई दिल्ली। देश के उन करोड़ों को लोगों के राहत की खबर है जो इस बात को लेकर कंफ्यूज थे कि आखिर उनका बैंक लोन ईएमआई में राहत देगा या नहीं। सरकारी बैंकों की ओर से इस बात की घोषणा चुकी है। एसबीआई से लेकर पीएनबी, केनरा, और बाकी सरकारी बैंकों ने ट्वीट के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दे दी है कि उन्हें आगामी तीन महीनों तक ईएमआई भरने की जरुरत नहीं है। वहीं कुछ प्राइवेट बैंकों की ओर से भी कंफ्यूजन दूर हुआ है। जिनके लोन प्राइवेट बैंकों के थ्रू चल रहे हैं, उन बैंकों को ईमेल कर अपनी ईएमआई पर राहत देने की दरख्वास्त देनी होगी। जिसके बाद आपको आपको उन बैंकों से राहत मिलेगी। आइए पहले सरकारी बैंकों की ओर से किए गए ऐलान के बारे में आपको बताते हैं...

PNB ने दी राहत
पंजाब नैशनल बैंक की ओर से ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस की वजह से 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 तक सभी टर्म लोन के तमाम इंस्टालमेंट्स और कैश क्रेडिट फैसिलिटी पर ब्याज की उगाही ना लेने का फैसल लिया गया है।

SBI भी नहीं लेगा EMI
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि 1 मार्च, 2020 से 31 मई, 2020 तक की ईएमआई को टालने का फैसला लिया गया है। वहीं समान अवधि में वर्किंग कैपिटल फैसिलिटीज पर ब्याज को 30 जून, 2020 तक टालने का फैसला हुआ है।

बीओबी ने भी बड़ी राहत
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 के बीच पडऩे वाले कॉर्पोरेट, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, रिटेल, हाउजिंग, ऑटो, पर्सनल लोन्स सहित तमाम लोन के इंस्टॉल्मेंट के भुगतान को तीन महीने के लिए टालने का ऐलान कर दिया है।

यूबीआई भी नहीं लेगा ईएमआई
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के अनुसार कर्ज की किस्त/ब्याज का भुगतान तीन महीने के लिए 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 के बीच नहीं करना होगा।

कॉर्पोरेशन बैंक
वहीं कॉर्पोरेशन बैंक के अनुसार कर्जदार अपना एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक भुगतान वाली अपनी ईएमआई तीन महीने के लिए टाल सकते है। इसके लिए आपको बैंक की शाखा से संपर्क कर सकते हैं। वहीं इन बैंकों के अलावा केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा आईडीबीआई बैंक ने भी लोन की किस्त पर मोराटोरियम लगा दिया है।

प्राइवेट बैंकों में राहत डालने के लिए डालनी होगी दरख्वास्त
वहीं बात प्राइवेट बैंकों की करें तो आपको इसके लिए संबंधित बैंक को ईमेल करना होगा। देश के सबसे बड़े प्राइवेट एचडीएफसी की बात करें तो आपको यह राहत मांगने पर ही मिलेगी। इसके लिए आपको ईमेल करना होगा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक भी कुछ लोन पर राहत देगा। इसके लिए वो अभी काम कर रहा है। आईडीबीआई की ओर से इस मामले में थोड़ी राहत दिखाई है, और ऑटोमैटिक रिलीफ दे दिया है। आईडीएफसी में आपको ईमेल कर इस राहत की मांग करनी होगी।

Updated on:
01 Apr 2020 12:40 pm
Published on:
01 Apr 2020 12:39 pm
Also Read
View All