Personal Finance

बिना बेनिफिशयरी ऐड किये मिनटों में करें पैसे ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन पैसे भेजना वैसे तो कोई दिक्कत का काम नहीं होता है लेकिन कई बार बेनेफिशियरी ऐड करने में टाइम लग जाता है क्योंकि उसके लिए आपको अगले इंसान की सारी डीटेल जुटानी पड़ती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2020, 7:10 AM IST
online money transfer
online money transfer

नई दिल्ली: सोशलमीडिया पर वायरल होते मैसेज और कोरोना के खौफ की वजह से लोग करेंसी को छूने से भी परहेज करने लगे हैं। यही वजह है कि देश में अचानक डिजीटल ट्रांजेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है। ऑनलाइन पैसे भेजना वैसे तो कोई दिक्कत का काम नहीं होता है लेकिन कई बार बेनेफिशियरी ऐड करने में टाइम लग जाता है क्योंकि उसके लिए आपको अगले इंसान की सारी डीटेल जुटानी पड़ती है । इसीलिए आज हम आपको एक ऐसे प्रोसेस के बारे में बताएंगे जिससे आप सेकेंड्स में पैसा ट्रांसफर कर लेंगे वो भी बिना डीटेल ऐड किये।

कई लोग आजकल Internet Banking की बजाय क्विक मनी ट्रांसफर के लिए Google pay या पेटीएम ( Paytm ) का इस्तेमाल भी करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इंटरनेट बैंकिंग के जरिये भी क्विक मनी ट्रांसफर महज एक मिनट में कर सकते हैं।

बैंक की तरफ से इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेस में एक ऑप्शन Quick Transfer का भी मौजूद होता है. एसबीआई ने यह सर्विस 2018 में शुरू की थी. इसके अलावा क्विक ट्रांसफर की सुविधा आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई बैंक यह सुविधा देते हैं।

होती हैं कुछ शर्तें-

प्रोसेस- एसबीआई ( SBI ) इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में आपको “Payments/Transfers” सेक्शन में ड्रॉप डाउन कर Quick Transfer (Without Adding Beneficiary)” में जाकर क्लिक करें। फिर जिसे भेजना है उसकी बेसिक फाइनेंशियल जानकारी के साथ मनी ट्रांसफर।

Updated on:
11 Apr 2020, 7:10 AM IST
Published on: