Personal Finance

नेगेटिव सिनेरियो के होने से आईसीआरए ने घटाई यस बैंक की रेटिंग

यस बैंक के 52,911.70 करोड़ रुपए के बांड प्रोग्राम को डाउनग्रेड किया आज बैंक के शेयर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ हुआ है बंद

2 min read
Dec 19, 2019
ICRA lowered Yes Bank's rating due to the presence of negative cinereo

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ( ICRA ) ने गुरुवार को यस बैंक ( Yes Bank ) के 52,911.70 करोड़ रुपए के बांड प्रोग्राम को डाउनग्रेड कर दिया। इसके पीछे एजेंसी ने बैंक द्वारा जुटाई गई पूंजी के समय और मात्रा के बारे में जारी अनिश्चितता का हवाला दिया है। आईसीआरए ने कहा कि पूंजी जुटाने में देरी और एनपीए ( NPA ) में बढ़ोतरी की संभावना के साथ पूंजी और सॉल्वेंसी प्रोफाइल के आगे कमजोर होने की उम्मीद है। इसलिए पूंजी जुटाने की 'तत्काल' जरूरत है।

यस बैंक ने स्थगित कर दिया यह कांट्रैक्ट
आईसीआरए ने कहा, "बैंक की सॉल्वेंसी प्रोफाइल कुल एनपीए/सीईटी के 36 फीसदी 30 सितंबर, 2019 (30 जून, 2019 तक 27 फीसदी) को होने के साथ कमजोर बनी हुई है।" यस बैंक ने इस महीने की शुरुआत में 1.2 अरब डॉलर के बाध्यकारी प्रस्ताव पर विचार करने का निर्णय स्थगित कर दिया था। इसे निवेशक इर्विन सिंह ब्रिच ने प्रस्तुत किया था। आईसीआरए ने उजागर किया कि अगर बैंक उक्त प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो इसे अपने संकटग्रस्त लोन के शेयर को घटाने की जरूरत होगी।

यस बैंक के शेयर में तेजी
भले ही आज यस बैंक की रेटिंग में गिरावट आई हो, लेकिन शेयर बाजार में बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यस बैंक के शेयर में 6.52 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आज बैंक का शेयर 49.80 रुपए पर बंद हुआ है। जबकि बुधवार को यस बैंक का शेयर 46.75 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि बांबे स्टॉक एक्सचेंज में यस बैंक के शेयर में 6.74 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Published on:
19 Dec 2019 04:34 pm
Also Read
View All