
नर्इ दिल्ली। यदि आप अपना खुद का करोबार कर रहे हैं आैर आपको लोन की आवश्यकता है तो परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीअाइ) अापको इसके लिए लोन देगा। क्योंकि एसबीअाइ ने इंडिया माॅर्गेज गारंटी काॅर्पोरेशन (IMGC) के साथ मिलकर माॅर्गेज योजना उपलब्ध कराने के लिए करार किया हैं। इससे उन लाेगों को लाेन लेने में कोइ परेशानी नहीं होगी जो खुद का रोजगार कर रहें हैं आैर उन्हे लोन की आवश्यकता हैं। एसबीअाइ आैर आइएमजीसी ने ये करार किफायती घर की बढ़ती मांग को देखते हुए किया है। इनकी नजर बेहतर शर्तों पर चुनिंदा ग्राहकों को होम लाेन देने की है। इस पेशकश के बाद से अब विनियामक मानदंडों के अंदर होम लोन की पात्रता को 15 फीसदी तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। खुद का कारोबार करने वालों को माॅर्गेज समर्थित होम लोन मुहैया कराने वाला एसबीअाइ पहला बैंक है।
लोन लेने में होगी अासानी
इस साझेदारी से उन लोगों को लोन लेने में अासानी होगी जो खुद का व्यवसाय करते हैं। एसबीअाई आैर आइएमजीसी के बीच यह करार एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इससे नाॅन सैलरीड लोगों के लिए आवास कर्ज के माैके बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे ग्राहकों को आैर भी तरह के लाभ उठाने का मौका मिलगा। जैसे आवेदक आइएमजीसी डिफाॅल्ट गारंटी कवर काे चुनकर रिस्क ग्रेड आधारित उच्च फाइनेंस का लाभ उठा सकते हैं।
होगा हाउसिंग फाइनेंस मार्केट का विस्तार
अाइएमजीसी के मुताबिक, हम भारत के पहले माॅर्टगेज गारंटी कंपनी है अौर हम ग्राहकों के लिए घर खरीदना आसान आैर किफायती विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।एसबीआइ के साथ किया गया यह समझौता हाउसिंग फाइनेंस मार्केट का विस्तार करने में मददगार होगा।
हाल ही में एसबीआई लाया था यूनिक एेप
गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को लगातार बेहतर सुविधा देने की कोशिश कर रहा है। इस सिलसिले में उसने कुछ दिन पहले अपने यूनिक एेप के जरिए करोड़ों एटीएम कार्ड धारकों को अपने कार्ड काे आॅन-आॅफ करने की सुविधा प्रदान किया है। वहीं यदि आपका कार्ड खो जाता है तो आप इस एेप की मदद से ब्लाॅक भी सकते हैं।