Personal Finance

जेट एयरवेज को डूबने से बचाएगी ये कंपनी, इसे करेगी मदद

नकदी के संकट से जूझ रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज की मदद के लिए उसकी सहयोगी एतिहाद आगे आ गई है।
less than 1 minute read
jet airway
जेट एयरवेट को डूबने से बचाएगी ये कंपनी, ऐसे करेगी मदद

नई दिल्ली। नकदी के संकट से जूझ रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज की मदद के लिए उसकी सहयोगी एतिहाद आगे आ गई है। दरअसल गुरुवार को हुई बोर्ड की बैठक में एतिहाद एयरवेज ने जेट एयवेज की मदद करने की कई योजना बनाई। साथ ही एतिहाद एयरवेज 150 मिलियन डॉलर का सॉफ्ट लोन लेने के लिए जेट एयरवेज का गारंटर बनने के लिए भी तैयार है। इतना ही नहीं इस लोन को जल्द से जल्द लेने के लिए जेट एयरवेज की मदद भी करेगा।

जेट एयरवेज की मदद करेगा एतिहाद

मीडिया रिपोर्टस की माने तो एतिहाद एयरवेज में एक बड़ी हिस्सेदारी भी खरीद सकता है। दोनों के बीच इसी को लेकर बातचीत भी चल रही है। लेकिन इस डील को लेकर जो परेशानियां सामने आ रही हैं वो ये है कि नरेश गोयल जेट एयरवेज से आपना नियंत्रण खोना नहीं चाहते हैं। फिलहाल एतिहाद एयरवेज की जेट में 24 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

एतिहाद ने कई बार की जेट एयरवेज की मदद

एतिहाद एयरवेज के एक अधिकारी का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब एतिहाद जेट एयरवेज की मदद करने के लिए सामने आया है। इससे पहले भी कई बार एतिहाद जेट एयरवेज की मदद कर चुका है। 2013 में जब जेट एयरवेज बुरी तरीके से वित्तीय परेशानियों का सामना कर रही थी। उस समय एतिहाद एयरवेज ने जेट एयरवेज की 24 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद कर मदद की थी। इसके अलावा भी कई बार एतिहात जेट एयरवेज की मदद कर चुका है।

Published on:
22 Dec 2018 12:20 pm