Personal Finance

ICICI बैंक चेयरमैन के रेस में माल्या सबसे आगे, रोटोमैक घोटाले में हो चुकी है पूछताछ

इन दिनों देश का सबसे बड़ा निजी बैंक अपने नए चेयरमैन की जोर शोर से तलाश कर रहा है।
2 min read
ICICI BANK
ICICI बैंक चेयरमैन के रेस में माल्या सबसे आगे, रोटोमैक घोटाले में हो चुकी है पूछताछ

नई दिल्ली। इन दिनों देश का सबसे बड़ा निजी बैंक अपने नए चेयरमैन की जोर शोर से तलाश कर रहा है। दरअसल बीते कुछ दिनों से बैंक की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। बैंक की सीईओ चंदा कोचर विवाद के बाद अब एक नई मुसीबत ने बोर्ड को घेर लिया है। बैंक बोर्ड को अब नए चेयरमैन की तलाश करनी पड़ रही है। नए चेयरमैन रेस में यूं तो कई नाम हैं। लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर एम.डी. माल्या का नाम सबसे आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि वो बैंक के नए चेयरमैन के प्रबल उम्मीदवार हैं।

क्यों चाहिए नया चेयरमैन

आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक के मौजूदा चेयरमैन एम.के. शर्मा का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है और उन्होंने दूसरा कार्यकाल लेने से भी इन्कार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड को आईसीआईसीआई बैंक को क्राइसिस से निकालने के लिए एक योग्य बैंकर की जरूरत है। हालांकि अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है लेकिन रेस में सबसे आगे ‘माल्या’ का नाम है।

3695 करोड़ के घोटाले में हो चुकी है पूछताछ

एम डी माल्या बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर हैं। माल्या के पास कई बैंकों में कार्य करने का अनुभव है। वह पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और कॉर्पोरेशन बैंक में भी लीडरशिप पॉजीशन पर रह चुके हैं। 2010 और 2012 में उन्हें बैंकर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के कुछ मैंबर माल्या को यह पद देने के पक्ष में हैं। रोटोमैक फ्रॉड मामले में माल्या से सी.बी.आई. ने पूछताछ भी की थी। यह मामला 3695 करोड़ रुपए से जुड़ा है। आपको बता दें कि रोटोमैक घोटाले में माल्या के अलावा बैंकिंग सेक्टर से जुड़ें 5 और लोगों से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी।

Published on:
05 Jun 2018 03:48 pm