Personal Finance

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस नए नियम से मिलेगा फायदा

देश के सबसे बड़ें बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को बंपर तोहफा दिया है। अगर आपके पास इस बैंक का खाता है तो अब आपको बड़ा फायदा मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 6:04 PM IST
sbi
SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस नए नियम से मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़ें बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को बंपर तोहफा दिया है। अगर आपके पास इस बैंक का खाता है तो अब आपको बड़ा फायदा मिलेगा। बैंक के इस कदम के बाद जिस काम को करने में घंटो लग जाते थे। वो अब मिनटों में हो जाएगा। दरअसल बैंक ने ऑनलाइन फंड ट्रांजैक्शन के नियम बदल दिए हैं। इस नियम के तहत अब आपको अगर किसी को पैसे ट्रांसफर करने हैं तो इसके आपको उस आदमी के अकाउंट को एड करने की जरुरत नहीं होगी। आपको बता दें कि पैसे ट्रांसफर करने के लिए अगर आप किसी को एड करते हैं तो आप कम से कम आधे घंटे बाद ही उस शख्स को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

'क्विक ट्रांसफर' नाम से शुरु की सुविधा

एसबीआई ने इसके लिए 'क्विक ट्रांसफर' नाम से एक नई सुविधा शुरू की है, जो नेट बैंकिंग के डैशबोर्ड में है। इस नई सुविधा के मुताबिक अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, जिसका खाता भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ही है तो आपको इसके लिए उस व्यक्ति की डिटेल बेनेफिशियरी के तौर पर एड करने की जरूरत नहीं है। आप बिना उसे बेनेफिशियरी में एड किए एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपए और एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपए तक ट्रांसफर कर सकते हैं।

ऐसे होगी समय की बचत

आपको बता दें कि इससे पहले की प्रक्रिया यह थी कि अगर आपको अपने खाते से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर करने हैं तो सबसे पहले उसे बेनेफिशियरी के तौर पर जोड़ना होता था। इसके लिए उसका बैंक खाता, आईएफएससी कोड, बैंक का पता आदि डिटेल भरनी होती थी और इसके आधे घंटे बाद पैसे ट्रांसफर हो पाते थे। एसबीआई की नई सुविधा से यह काम चंद मिनटों में हो जाएगा। आपको बता दें कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक हैं और इसके पास सबसे ज्यादा खाते हैं। बैंक के इस कदम के करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।

Published on: