Personal Finance

20 जून को पीएम मोदी करेंगे वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक, बजट को लेकर होगी चर्चा

20 जून को पीएम मोदी वित्त मंत्रालय के सभी पांच विभागों के साथ बैठक करेंगे बैठक में देश की अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और रोजगार को बढ़ाने के बारे में चर्चा होगी इसके साथ ही इस बैठक में आगामी 100 दिनों के एजेंडे पर भी होगी चर्चा

2 min read
20 जून को पीएम मोदी करेंगे वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक, बजट को लेकर होगी चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पीएम मोदी वित्त मंत्रालय के सभी पांच विभागों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में देश की अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और रोजगार को बढ़ाने के बारे में चर्चा होगी। यह बैठक 20 जून को की जाएगी। बजट की इस बैठक के कारण जीएसटी काउंसिल ( GST Council ) की बैठक को फिलहाल एक दिन के लिए टाल दिया गया है।


रोडमैप पर होगी चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले जीएसटी ( GST ) काउंसिल की बैठक 20 जून को होनी थी, जिसको अभी टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ अपनी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी हर विभाग के रोडमैप पर चर्चा करेंगे साथ ही रेवेन्यू बढ़ाने के एजेंडे पर भी विचार-विमर्श करेंगे।


जीडीपी ( GDP ) को बढ़ाने पर रहेगा जोर

मोदी बैठक में प्रत्येक विभाग के लिए रूपरेखा पर विचार-विमर्श करेंगे और राजस्व बढ़ाने के एजेंडा पर चर्चा करेंगे, जिससे सुधारों को आगे बढ़ाया जा सके। गौरतलब है कि 2018-19 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 5 साल के निचले स्तर 6.8 फीसदी पर आ गई है।


आगामी 100 दिनों के एजेंडे पर भी होगी चर्चा

आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय इस समय 2019-20 के बजट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण 5 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी। बैठक में मोदी 2.0 सरकार के 100 दिन के एजेंडा पर भी चर्चा होगी कि आने वाले 100 दिनों में मोदी सरकार क्या-क्या काम करेगी। अप्रैल में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सभी मंत्रालयों से नई सरकार के लिए एजेंडा तय करने को कहा था। वित्त मंत्रालय के 5 विभागों में आर्थिक मामले, राजस्व, व्यय, वित्तीय सेवा और दीपम शामिल हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
15 Jun 2019 02:33 pm
Published on:
15 Jun 2019 10:01 am
Also Read
View All