Personal Finance

पंजाब नेशनल बैंक को मिल सकती है दो से तीन सरकारी बैंकों की कमान

पंजाब नेशनल बैंक को दो से तीन बैंकों की कमान मिल सकती है। अगले तीन महीने में पीएनबी शुरू कर सकता है जरूरी प्रक्रिया। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक का हुआ था विलय।
less than 1 minute read
Punjab National Bank
पंजाब नेशनल बैंक को मिल सकती है दो से तीन बैंकों की कमान

नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र का बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) दो से तीन छोटे सरकारी बैंकों की कमान अपने हाथ में ले सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएनबी ( Punjab National Bank ) को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ( oriental bank of commerce ), आंध्र बैंक, इलाहाबाद बैंक का कमान मिल सकता है। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बात कही है।

अगले तीन महीने में शुरू हो सकती है प्रक्रिया

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक आगामी तीन महीनों में इन बैंकों का कमान अपने हाथ में संभाल सकता है। आपको बता दें कि भारत सरका सरकारी क्षेत्र के बैंकिंग सेक्टर पर कुल कर्ज का समेकन करना चाहती है। बता दें कि बीते 1 अप्रैल को ही सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक का विलय किया था, जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया था। इन बैंकों के विलय के साथ अब देश में कुल सरकारी बैंकों की संख्या 21 से घटकर 18 हो गई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Published on:
21 May 2019 04:51 pm