Personal Finance

NPA रिकवर करने के लिए पीएनबी ने कसी कमर, 1320 करोड़ रुपए की कर्ज उगाही के लिए 21 खातों की लगाएगी बोली

कर्ज के बोझ से जूझ रहे देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1320 करोड़ रुपये के एनपीए को रिकवर करने के लिए 21 खातों की बिडिंग करेगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 2:04 PM IST
Punjab National Bank
NPA रिकवर करने के लिए पीएनबी ने कसी कमर, 1320 रुपए की कर्ज उगाही के लिए 21 खातों की लगाएगी बोली

नर्इ दिल्ली। भारी कर्ज के बाेझ से जूझ रहा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने करीब दो दर्जन बैंक खातों की बोली लगाने जा रहा है। इन खातों से बैंक को 1,320 करोड़ रुपये रिकवर करने में मदद मिलेगी। बैंक ने इन खातों की ई-बिडिंग बोली प्रक्रिया द्वारा बिक्री करने की योजना बनाई है। इन खातों की बिडिंग इस माह के अंत में आयोजित होगी। पीएनबी ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक अधिसूचना में कहा था कि उसका तनावग्रस्त परिसंपत्तियां लक्षित समाधान कार्रवाई (एसएएसटीआरए) खंड इन 21 खातों की बिक्री के लिए बोली आमंत्रित करेगा, जिसमें बैंक का कुल 1,320.19 करोड़ रुपये फंसा हुआ है।

इस दिन से होगी बिडिंग
पीएनबी ने कहा, "हम इन खातों की बिक्री एआरसी (संपत्ति पुननिर्माण कंपनियों)/एनबीएफसी(गैर वित्तीय सेवा कंपनियों)/अन्य बैंकों/एफआई (वित्तीय संस्थानों) आदि को करेंगे और इसकी बिक्री बैंक की नीतियों और शर्तों के तहत की जाएगी। इसके लिए नियमकीय दिशा निर्देशों का भी ध्यान रखा जाएगा।" पीएनबी के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि इसकी बोली केवल ई-नीलामी के माध्यम से ही लगाई जा सकेगी, जो कि बैंक के पोर्टल पर 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

इन प्रमुख खातों की होगी बिक्री
बैंक द्वारा की जा रही एनपीए खातों की बिक्री में मोजर बियर सोल के खाते में 233.06 करोड़ रुपये, डिवाइन अलॉयज एंड पॉवर को. के खाते में 200.87 करोड़ रुपये, चिंचोली सुगर एंड बायो इंडस्ट्रीज के खाते में 114.42 करोड़ रुपये, अरसिया नार्थन एफटीडब्ल्यूजेड लिमिटेड के खाते में 96.70 करोड़ रुपये, बिरला सूर्या के खाते में 73.58 करोड़ रुपये, श्री सैकरुपा सुगर एंड अलायड इंडस्ट्रीज के खाते में 63.35 करोड़ रुपये और राजा फोर्जिग एंड गीयर्स लि. के खाते में 59.73 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें अन्य प्रमुख कर्जदारों में टेंपलटन फूड्स के खाते में 53.17 करोड़ रुपये, रथी इस्पात के खाते में 45.48 करोड़ रुपये और जैन ओवरसीज के खाते में 33.41 करोड़ रुपये बकाया है।

Updated on:
14 Sep 2018, 2:04 PM IST
Published on: