-Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: हर कोई निवेश से पहले जानना चाहता है कि उसके पैसे पर कितना रिटर्न मिलेगा या कब पैसा दोगुना ( Double Return on Investment ) होगा। -पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) योजना एक अच्छा विकल्प हैं।-पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है। इसलिए आप बिना जोखिम के निवेश कर सकते हैं।
नई दिल्ली।
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: हर कोई निवेश से पहले जानना चाहता है कि उसके पैसे पर कितना रिटर्न मिलेगा या कब पैसा दोगुना ( Double Return on Investment ) होगा। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पैसा गारंटी से डबल हो तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) योजना एक अच्छा विकल्प हैं, क्योंकि पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है। इसलिए आप बिना जोखिम के निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है। पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसान विकास पत्र में 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने की मैच्योरिटी अवधि होती है।
किसान विकास पत्र की ब्याज दर
किसान विकास पत्र योजना में आपका निवेश 124 महीने में डबल हो जाएगा। 2021 की दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसकी ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। अगर आप इस योजना में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये रिटर्न में मिलेंगे।
मिलती है कई सुविधाएं
किसान विकास पत्र योजना में आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। आप इसे ढाई साल बाद भुना सकते हैं। इसके अलावा योजना को दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है। किसान विकास पत्र योजना में नॉमिनेशन की सुविधा भी जाती है।
निवेश कौन कर सकता है?
18 साल के बाद कोई भारतीय किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकता है। खास बात है कि इस योजना में आपको सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा मिलती है। हालांकि, इस योजना में नाबालिग भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी देखरेख अभिभावक को करनी होगी।