Personal Finance

Post Office MIS 2020: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 59,400 रुपये कमाने का मौका, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

-Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में अच्छी कमाई की जा सकती है। -बता दें कि पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ( MIS ) में आपको हर महीने कमाई का शानदार मौका मिलता है। -खास बात है कि इस योजना में आप ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं, जिससे आपको डबल फायदा मिल सकता है। -यह योजना इंडिया पोस्ट ( India Post ) की विभिन्न शाखाओं में उपलब्ध है। पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2020, 3:01 PM IST
post office monthly income scheme earn 59400 rupees yearly know detail
Post Office MIS 2020: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 59,400 रुपये कमाने का मौका, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

नई दिल्ली।
Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में अच्छी कमाई की जा सकती है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ( MIS ) में आपको हर महीने कमाई का शानदार मौका मिलता है। खास बात है कि इस योजना में आप ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं, जिससे आपको डबल फायदा मिल सकता है। यह योजना इंडिया पोस्ट ( India Post ) की विभिन्न शाखाओं में उपलब्ध है। पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है। ऐसे में बिना जोखिम के छोटा निवेश कर आप अच्छा खासा पैसा जमा कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं कमाई?
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में पति-पत्नी मिलकर 59,400 रुपए तक की सालाना कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसमें सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से ही खोला जा सकता है।

न्यूनतम निवेश
बता दें कि इस योजना में सिंगल अकाउंट में आप न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं, ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है। इस योजना की खास बात है कि दो से अधिक लोग भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। योजना में जमा राशि को सभी में बराबर बांट दिया जाता है। एकल खातों को संयुक्त खातों में भी परिवर्तित किया जा सकता है।

6.6 फीसदी दर से मिलता है ब्याज
बता दें कि पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश पर 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसमें आपका कुल रिटर्न सालाना आधार पर होता है। इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है।

ऐसे मिलेगा ब्याज
उदाहरण के तौर पर अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 9 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 9 लाख की जमा पर 6.6 फीसदी ब्याज दर से सालाना रिटर्न 59,400 रुपए होगा। इसे अगर 12 हिस्सें में बांट दिया जाए तो यह मंथली 4950 रुपए होगा।

Updated on:
3 Jul 2020, 3:01 PM IST
Published on: