Personal Finance

देश के सबसे बड़े बैंक का गड़बड़झाला, RBI ने किया खुलासा

नोटबंदी जिसे मोदी सरकार के कड़े फैसलो में से एक माना जाता है । उसे लेकर आरबीआई ने किया एक खुलासा ।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 3:30 PM IST
Feature image

नई दिल्ली । नोटबंदी जिसे मोदी सरकार के कड़े फैसलो में से एक माना जाता है । जिसके कारण लोगो को लंबी-लंबी लाइनो में लगना पड़ा परेशान होना पड़ा । जिसे लेकर मोदी सरकार ने कहा की इससे लोगो के पास जमा काला धन का खुलासा होगा और हुआ भी कुछ वैसा ही नालियों मे सड़को पर बोरियों में भर कर लोगो ने पुराने नोटो को फेंका । लेकिन आज नोटबादी के डेढ़ साल बाद भी इससे जुड़े घोटाले थंंमने का नाम नही ले रहे है । आरबीआई ने नोटबंदी के दौरान जमा करे नोटो को लेकर एक खुलासा किया है । जिसके बाद से ही देश के सबसे बड़े बैक एसबीआई में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल,आरबीआई ने खुलासा करते हुए कहा है की भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर चेस्ट में नोटबंदी के दौरान जामा कराये गये हजार -हजार के 18नोट नकली है ।

इस खुलासे के बाद आरबीआई कानपुर के प्रबंधक के कहने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इतना ही नही आरबीआई कानपुर के दावा प्रबंधक सत्यप्रकाश ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेज कर ये कहा है की
नोटबंदी के दौरान भरतीय स्टेट बैंक ने आरबीआई को जो धनराशि जमा कराई गई थी उनमे से हजार-हजार रुपये के 18 नोट नकली पाए गए है। छपाई मुद्रणालय एवं फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेजकर नोटो की हर प्रकार से जांच कराई जा चुकी है । उसके बाद ही इस बात का खुलासा किया गया है की भरतीय स्टेट बैंक व्दारा आये 18 हजार नोट नकली है ।बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरबीआई कई बैंकों से जमा किए गए नकली नोटों को लेकर बैंकों को नोटिस भेज चुकी है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए करवाई शुरू कर दी है । नोटबंदी को तो एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन इससे जुड़ी कोई न कोई खबर लगभग रोज ही सुनने को मिल जाती है ।

Published on: