6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2019 के लिए देहरादून पहुंचे अमित शाह, पीएम मोदी ने 45वीं बार की मन की बात, देखें पांच बड़ी खबर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पहुंचे वहीं पीएम मोदी ने 45वीं बार मन की बात की। ऐसी ही अब तक की पांच बड़ी खबरें यहां देखें बस एक क्लिक पर..

2 min read
Google source verification
pm modi

मिशन 2019 के लिए देहरादून पहुंचे अमित शाह, पीएम मोदी ने 45वीं बार की मन की बात, देखें पांच बड़ी खबर

नई दिल्ली। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट पर नजर टिकाए बैठी भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पहुंचे वहीं पीएम मोदी ने 45वीं बार मन की बात की। ऐसी ही अब तक की पांच बड़ी खबरें यहां देखें बस एक क्लिक पर..

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए आज एक बार फिर देशवासियों से अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम की 45वीं कड़ी में पीएम मोदी ने भारत-अफगानिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक टेस्ट मैच को याद किया। बेंगलुरु में हुए भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने अफगानी स्टार बॉलर राशिद खान के खेल को सराहा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मैच यादगार रहेगा. पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे यह मैच इसलिए याद रहेगा क्योंकि भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेते समय अफगानिस्तान की टीम को आमंत्रित किया और दोनों टीमों ने साथ में फोटो खिंचवाई।

2. इलेक्शन कमिशन की प्लानिंग कामयाब रही तो आने वाले लोकसभा चुनाव + तक हर वोटर अपने स्मार्टफोन के साथ भ्रष्टचार के खिलाफ 'पुलिस' की भूमिका में नजर आएगा। चुनाव आयोग की टीम एक मोबाइल ऐप्लिकेशन पर काम कर रही है। इस प्रॉजेक्ट का नाम है 'ई-नेत्र'। यदि कोई नेता अपने क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन (कैश या शराब बांटना या भड़काने वाले भाषण देना ) करता है तो इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति उस नेता की शिकायत कर सकता है। इसके साथ उसे सबूत के तौर पर उसकी तस्वीर या विडियो भी अपलोड करनी होगी।


3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति खास लगाव। ऐसे में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने को भाजपा नेतृत्व अलर्ट है। इसमें किसी भी स्तर पर ढील न हो, लिहाजा प्रदेश में सरकार से लेकर पार्टी संगठन के पेच कसने को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद रविवार को राजधानी देहरादून में पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के अंदर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में उन्‍होंने मुख्यमंत्री व पार्टी पदाधिकारियों के साथ चाय के साथ वार्ता की।


4. जिम्बाब्वे की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति एमर्सन मनानगाग्वा शविवार को जिस स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे वहां हुए एक धमाके से पूरा स्टेडियम दहल गया। इस हमले को राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश करार दिया जा रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि एमर्सन हताहत नहीं हुए हैं और उन्हें घटनास्थल से सुरक्षित ले जाया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि धमाके के कारण कई लोग घायल नजर आ रहे हैं।


5. सऊदी अरब में महिलाएं भी आज से वाहन चला सकेंगी। देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार करते हुए महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को आज से समाप्त कर दिया है। रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है। प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है। आपको बता दें कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। सऊदी ने इस महीने की शुरूआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था। प्रतिबंध हटने के कुछ ही मिनट बाद खुद कार चला कर दफ्तर पहुंची सऊदी की टीवी प्रेजेंटर सबिका अल - दोसारी का कहना है, यह सऊदी की सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है।