Personal Finance

आरबीआई ने बढ़ाई पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं की निकासी सीमा

40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए की निकासी सीमा पीएमसी बैंक के एटीएम से ही निकाल सकेंगे अपना रुपया

less than 1 minute read
Nov 05, 2019
RBI officer grade B recruitment 2019

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पंजाब एंड महाराष्ट्रा कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि पीएमसी बैंक के ग्राहक अपने खातों में जमा कुल राशि में से 50 हजार रुपए तक की निकासी कर सकते हैं। वे यह राशि सिर्फ पीएमसी बैंक के एटीएम से ही निकाल सकेंगे।

आरबीआई ने बताया कि बैंक के पास उपलब्ध नकदी तथा जमाकर्ताओं को भुगतान करने की उसकी क्षमता को देखते हुए निकासी की सीमा बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले 14 अक्टूबर को यह सीमा 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 40 हजार रुपए की गयी थी। आरबीआई के अनुसार, निकासी की सीमा 50 हजार रुपए करने से बैंक के 78 फीसदी ग्राहक अपने खाते से पूरी राशि निकाल सकेंगे।

आरबीआई ने कहा कि आगे भी वह बैंक के पास उपलब्ध राशि की समीक्षा करता रहेगा और ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाये जाएंगे। पीएमसी बैंक में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद आरबीआई ने जांच शुरू की थी तथा उसके परिचालन तथा ग्राहकों के बैंक से पैसे निकालने के संबंध में कई निर्देश जारी किए थे। बाद में कई चरणों में कुल निकासी की सीमा बढ़ाई गई है।

Published on:
05 Nov 2019 06:06 pm
Also Read
View All