Personal Finance

RBI ने जारी किया सर्कुलर, प्राइवेट बैंक में बदला ये सरकारी बैंक

RBI ने एक सर्कुलर जारी कर बड़ी घोषणा की है। IDBI Bank को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रखा गया है। RBI ने ये कदम LIC के IDBI Bank में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद उठाया।
less than 1 minute read
RBI
RBI ने जारी किया सर्कुलर, प्राइवेट बैंक में बदला ये सरकारी बैंक

नई दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सर्कुलर जारी कर बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है। पहले आईडीबीआई बैंक सरकारी बैंक था। लेकिन अब ये बैंक प्राइवेट बैंक हो गया है। आरबीआई ने ये कदम भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आईडीबीआई बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद उठाया।


IDBI Bank में LIC की 51 फीसदी हिस्सेदारी

बता दें कि एलआईसी ने संकट में फंसे आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण जनवरी में पूरा किया था। आईडीबीआई बैंक को आरबीआई के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई रूपरेखा के अंतर्गत रखा गया है। यह कंपनियों को दिए जाने वाले कर्ज और शाखा विस्तार, वेतन वृद्धि और अन्य नियमित गतिविधियों पर रोक लगाता है।


21 जनवरी के बाद हुआ ये बदलाव

इस संदर्भ में आरबीआई ने कहा कि, 'रिजर्व बैंक ने नियामकीय मकसद से 21 जनवरी 2019 से आईडीबीआई बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रखा है। एलआईसी के आईडीबीआई बैंक में चुकता शेयर पूंजी का 51 फीसदी अधिग्रहण के बाद बैंक को निजी श्रेणी में डाला गया है।' बैंक ने अपने नए शेयरधारक एलआईसी के साथ मिलकर बैंक और बीमा को एक छत के नीचे लाने को लेकर पुनरूद्धार रणनीति तैयार की है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on:
15 Mar 2019 09:56 am