Personal Finance

शेयर बाजार का हाल देख सहमें निवेशक, कर रहे हैं कैश की मांग

बाजार में जारी लगातार गिरावट को देखते हुए अब निवेशक अपने रकम की वापसी चाहते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले सप्ताह 26 गुना सप्सक्रिप्शन मिलने के बाद विश्लेकों को इन आईपीओ का जबरदस्त लिस्टिंग प्राइस मिलने की उम्मीद थी

2 min read
SBI IPO

नई दिल्ली : शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर एसबीआई ( SBI) के शेयर पर देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर घटकर 225.55 रुपए के स्तर तक लुढ़क गया है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर एसबीआई का शेयर 225 के नीचे कारोबार कर रहा है।

परिणाम ये हुआ कि 2 मार्च को सबस्क्रिप्शन के लिए खुले SBI IPO में पैसा लगाने वाले लोग अब इन आईपीओज के एलोकेशन न होने की दुआएं मां रहे हैं। आपको मालूम हो कि आने वाली 16 मार्च को SBI Card IPO शेयरों की शेयर मार्केट में लिस्टिंग होनी है।

कैश चाहते हैं निवेशक

बाजार में जारी लगातार गिरावट को देखते हुए अब निवेशक अपने रकम की वापसी चाहते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले सप्ताह 26 गुना सप्सक्रिप्शन मिलने ( अनआफिशियली इन आईपीओ को लोग 50 फीसदी प्रीमियम के साथ खरीदने को तैयार थे ) के बाद विश्लेकों को इन आईपीओ का जबरदस्त लिस्टिंग प्राइस मिलने की उम्मीद थी । लेकिन बाजार के धड़ाम होने के साथ ही आम निवेशक इस हालात में अपना पैसा शेयर में न लगाकर अपने पास रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहा है।

वक्त है निवेश का-

वहीं मार्केट एक्सपर्ट्स डूबते बाजार को भी अवसर मान रहे हैं और बेहद मामूली कीमत परर पहुंचे शेयर्स को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। वैसे अगर अतीत के पन्नों को पलट कर देखा जाए तो ये सलाह सही मालूम होती है क्योंकि 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद BSE के 375 स्टॉक्स को 5 साल के अंदर 300 फीसदी का फायदा मिला था ।

Published on:
12 Mar 2020 03:23 pm
Also Read
View All