Personal Finance

SBI ने किया लोगों को सतर्क- जालसाज गिफ्ट या विदेश घूमने का ऑफर देकर कर रहे बैंक अकाउंट खालीे

फेस्टिव सीजन चल रहा है ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आए हैं।

2 min read
sbi ने किया लोगों को सतर्क-जालसाज गिफ्ट या विदेश घूमने का ऑफर देकर कर रहे बैंक अकाउंट खाली

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन चल रहा है ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आए हैं। जिसके तहत कार्ड से ज्यादा से ज्यादा पेमेंट करने पर ग्राहकों को ढेर सारे गिफ्ट या विदेश घूमने का ऑफर मिलेगा। लेकिन इन्हीं ऑफर्स की आड़ में जालसाजों ने भी लोगों को लूटना शुरू कर दिया है। जालसाज रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे है। ये जालसाज लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल कर उन्हें लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं।


लोगो के साथ हो रही धोखाधड़ी

ये भी पढ़ें

SBI का बड़ा फरमान- ग्राहकों की बंद हो जाएगी नेट बैकिंग सुविधा, इस बार आधार नहीं ये करना होगा जमा


जालसाज लोगों को बैंक के नाम पर रिवार्ड पॉइंट्स रीडिम करने का SMS भेजते हैं। इसके बाद लोगो से उनकी निजी जानकारियां मांगी जाती है। लोगों से कहा जाता है कि आप बैंक की तरफ से लकी विनर चुने गए हैं। आपको SMS के साथ भेजा गया फार्म भरकर देना है। जिसके बाद आप अपना गिफ्ट ले जा सकते हैं। फार्म में लोगो की निजी जानकारी जैसे ईमेल, डेबिट कार्ड नंबर आदि पूछे जाते है।


बैंक ने sms के जरिए किया लोगो को सतर्क


त्योहारों के समय अक्सर जालसाजी की ऐसी घटनाएं सामने आती है। इसलिए बैक भी इन घटानाओं को लेकर सतर्क हो गया है। एसबीआइ अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर सावधान रहने के लिए कह रहा है। बैंक का कहना है कि कभी भी किसी को अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की डिटेल ना दे। साथ ही अपना ओटीपी यानी वन टाईम पासवर्ड किसी से शेयर ना करेंहै। बैंक ने इस मैसेज में एक वीडियो का लिंक पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में बताया है कि कैसे जालसाज लोगों को ठग रहे हैं।

रिवार्ड पॉइंट्स के नाम पर मांग रहे निजी जानकारी


SBI बैंक का यह भी कहना है कि हमेशा ऐसे एसएमएस से बचकर रहे। अगर आपके साथ कोई भी फ्रॉड हो जाए तो इसकी रिपोर्ट तुरंत पुलिस में करें। साथ ही, बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध नंबर के जरिए बैंक को इस बारे में जरूर सूचित करे। साथ ही sbi बैंक का यह भी कहना है कि हम बार-बार अपने ग्राहकों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं। बैंक या उसका कोई भी अधिकारी किभी भी किसी भी ग्राहक से उनकी निजी जीनकारी नहीं मांगते है। ना ही बैंक कभी ग्राहकों को एसएमएस और ई-मेल भेजकर बैंक खाते की कोई जानकारी मांगता है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में एक आॅटो रिक्शा वाले से 300 करोड़ रुपए मिलने से मची सनसनी
Published on:
15 Oct 2018 12:53 pm
Also Read
View All