नोएडा सेक्टर 15 स्थित स्टेट बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 6 जुलाई, 2017 को जारी सर्कुलर के अनुसार सभी बैंकिंग ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी रजिस्टर कराना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर बैंक आपके खाते को भी ब्लॉक कर सकता है। हालाकि जिनके नंबर पहले से SBI के पास हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।