Personal Finance

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय पैसे पर नहीं फीचर पर ध्यान देने की जरूरत- राधिका बिनानी

हेल्थ पॉलिसी लेने से से एक्सपर्ट्स से बातचीत कर और जांच परख के लेना चाहिए। इसमें पैसा पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि हेल्थ इंश्योरेंस में कौन से कंपनी ज्यादा फीचर उपलब्ध करा रही है उसके साथ जाना चाहिए।
less than 1 minute read
Radhika binani
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय पैसे पर नहीं फीचर पर ध्यान देने की जरूरत है- राधिका बिनानी

नई दिल्ली। पत्रिका कीनोट सलोन में फेसबुक के जरिए हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर बात करते हुए पैसा बाजार डॉट कॉम की चीफ प्रोडक्ट आफिसर राधिका बिनानी ने बताया कि आज के दौर में जितनी जल्दी हो सके हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद लेनी चाहिए। हेल्थ पॉलिसी लेने से से एक्सपर्ट्स से बातचीत कर और जांच परख के लेना चाहिए। इसमें पैसा पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि हेल्थ इंश्योरेंस में कौन से कंपनी ज्यादा फीचर उपलब्ध करा रही है उसके साथ जाना चाहिए।

दरअसल राधिका बिनानी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में कई बार ग्राहकों को परेशानी आने पर क्या करना चाहिए के सवाल पर जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि मार्केट में बहुत सारे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान हैं..लेकिन बिना पड़ताल कर लेने से भविष्य में मुसीबत खड़ी हो सकती है। लिहाजा पूरी तहकीकात कर हेल्थ इंश्योरेंस लें। पत्रिका कीनोट सलोन के जरिए राधिका ने अपील की कि जिस तरह महंगे इलाज हो रहे हैं ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ले लेना बेहद जरूरी है।

राधिका ने हेल्थ इंश्योरेंस के अलावा जीवन बीमा निगम पर भी प्रकाश डाला। राधिका बिनानी ने कहा कि एलाआईसी में टर्म इंश्योरेंस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। भविष्य में क्योंकि टर्म इंश्योरेंस में ज्यादा फायदा होता है।

Published on:
23 Apr 2020 10:18 am