Personal Finance

अगर आपके पास बाइक है तो ये कंपनी हर महीने देगी 10 हजार रुपए, करना है बस ये काम

इस खबर को पढ़ने का बाद आपकी नौकरी की समस्या खत्म हो जाएगी।
2 min read
Jul 29, 2018
BIKE
अगर आपके पास बाइक है तो ये कंपनी हर महीने देगी 10 हजार रुपए, करना है बस ये काम

नई दिल्ली। यदि आप नौकरी के लिए कई बार इंटरव्यू दे चुके हैं और अभी तक आपको नौकरी नहीं मिल पाई है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपके लिए एेसी खबर लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आपकी नौकरी की समस्या खत्म हो जाएगी। जी हां, हम एक एेसे काम की बात कर रहे हैं जिसमें आपको बिना काम किए करीब 10 हजार रुपए महीने की कमाई होने लगेगी। दरअसल बाइक टैक्सी की सुविधा देने वाली नोएडा की एक कंपनी बाइक किराए पर देने के बदले हर महीने कमाई का मौका दे रही है। बाइक बोट नाम की यह कंपनी बाइक के किराए के रूप में 8 से 12 हजार रुपए तक का भुगतान कर रही है।

एेसे होगी कमाई

बाइक बोट कंपनी के मोहित सिंह तोमर ने पत्रिका से विशेष बातचीत में बताया कि इसके लिए बस आपको 62,100 रुपए का निवेश करना होगा। इस निवेश के बदले कंपनी आपको 9765 रुपए प्रतिमाह देगी। इसमें 5175 रुपए बाइक की किस्त और 4590 रुपए किराया शामिल है।

ये भी फायदे

मोहित सिंह तोमर ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एक साथ तीन बाइक किराए पर देता है तो कंपनी उसे 9765 रुपए प्रति बाइक प्रतिमाह के अलावा 4590 रुपए बोनस के रूप में देगी। उन्होंने बताया कि कंपनी की यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

क्या है कंपनी का मकसद

मोहित सिंह तोमर के मुताबिक बाइकबोट कंपनी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सस्ती और सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रही है। बाइक टैक्सी की बढ़ती मांग के बाद कंपनी ने लोगों को रोजगार देने के साथ अतिरिक्त कमाई का अवसर देने के लिए यह योजना शुरू की है। तोमर के मुताबिक कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत बाइक किराए पर देकर कमाई कर सकता है। मोहित के अनुसार अाप इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर भी कमाई कर सकते हैं।

एेसे किराए पर दे सकते हैं बाइक

इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट mybikebot.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा आप कंपनी के एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मोहित के अनुसार कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय में भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

Published on:
29 Jul 2018 10:50 am