अचानक से पैसों की जरूरत आ जाने पर हम सबसे पहले अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मदद लेते हैं।
नई दिल्ली। अचानक से पैसों की जरूरत आ जाने पर हम सबसे पहले अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मदद लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके पास भी उतने पैसे मौजूद नहीं होता है, जितने की हमें जरूरत है। फिर हम ऐसे समय में बैंक से शॉर्ट टर्म इंस्टैंट पर्सनल लोन लोने के बारे में सोचते हैं। मगर बैंक का लोन प्रोसेस इतना लंबा है कि वो जरूरत के समय पर काम नहीं आ पाता। ऐसे मुसीबत के समय में आपके काम आ सकती है एलआईसी की पॉलिसी। जी हां अगर आपने या आपके परिवार में किसी ने भी एलआईसी पॉलिसी ले रखी है तो वो कई तरीकों से मुसीबत के वक्त काम आ सकती है।
LIC पॉलिसी से मिलेगा लोन
अगर आपके पास LIC की पॉलिसी है और अचानक आपको पैसे की जरूरत पड़ती है तो परेशान न हों। आप घर बैठे भारतीय जीवन बीमा निगम से लोन ले सकते हैं। यानी कि आप लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जिससे आपको आसानी से लोन मिल जाएंगा वो भी बैंक से कम समय में। इतना ही नहीं, आप चाहें तो लोन की ईएमआई भी चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर लोन लिए पैसे को काट लिया जाता है।
ऐसे ले सकते हैं लोन
आपको बता दें कि बीमा पॉलिसी पर मिलने वाला लोन, पर्सनल लोन की तरह कम होता है लेकिन आसानी से और कम समय में मिल जाता है।LIC ने अपनी वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध कराई है। आप वहां पर जाकर ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। फिर आपको वहां पर मांगी गई जानकारी को भरने होगा। LIC से लोन लेने पर आपको कोई किश्त नहीं देनी होगी। ये आप पर निर्भर होगा कि आप पॉलिसी पूरा होने के पहले पैसे चुकाएंगे या पॉलिसी पूरा होने पर लोन के पैसे कटवाएंगे। हालांकि लोन का ब्याज जरूर चुकाना पड़ता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि LIC से लोन लेने के लिए ब्रांच के चक्कर काटने होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आप यह लोन घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करके ले सकते हैं।
एलआईसी की पॉलिसी के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप-
-एलआईसी की पॉलिसी पर मिलती है टैक्स छूट।
-3 साल से पहले नहीं निकाल सकते हैं एलआईसी का पैसा।
-मिनटों में ऑनलाइन भर सकते हैं अपनी एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम।
-एलआईसी की पॉलिसी के जरिए आप ले सकते हैं लोन।
-90 दिन के बच्चे के नाम भी ली जा सकती है एलआईसी पॉलिसी ।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर